डबरा हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, मृतक महिला के परिजनों को 4 लाख सहायता राशि देने का ऐलान

dabra-hadsa

डबरा हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, मृतक महिला के परिजनों को 4 लाख सहायता राशि देने का ऐलान

डबरा हादसे पर cm डॉ मोहन ने जताया दुख मृतक महिला के परिजनों को 4 लाख सहायता राशि देने का ऐलान

Dabra Hadsa: डबरा में जिस नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से उत्साह और आस्था का माहौल था, वही कुछ ही देर में अफरा-तफरी और मातम में बदल गया। मंगलवार को निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा के दौरान अचानक मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। सीएम ने मृतका के परिजनों को 4 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

[caption id="attachment_133686" align="alignnone" width="1183"]डबरा हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख डबरा हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख[/caption]

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी है। लिखा, ‘ग्वालियर जिले के डबरा में एक कार्यक्रम के दौरान हुई दुर्घटना में एक महिला के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। घायलों का नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है।मृतका के परिजन को ₹4 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

[caption id="attachment_133687" align="alignnone" width="1181"]मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी[/caption]

Dabra Hadsa: यह है पूरा मामला

दरअसल, डबरा शहर में आज पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में भव्य नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। लेकिन यह उत्सव दुखद हादसे में बदल गया। कलश यात्रा स्टेडियम ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजर रही थी, जिसमें हजारों महिलाएं एक ही रंग की साड़ियों में शामिल थीं।

इस दौरान भारी भीड़भाड़ से मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 5 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि 10 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस 11 दिवसीय महोत्सव में धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम), प्रदीप मिश्रा और कुमार विश्वास जैसे संत-कवि शामिल होने वाले हैं।

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।