देहरादून सड़क हादसा

दो बच्चों के पिता की खाई में गिरी कार, झाड़ियों में फंसा मिला शव 

देहरादून के चकराता क्षेत्र में सड़क हादसे में 24 वर्षीय जगमोहन की मौत हो गई। कार खाई में गिरने से हुआ हादसा।

दो बच्चों के पिता की खाई में गिरी कार, झाड़ियों में फंसा मिला शव 

देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया हैं एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जगमोहन के रूप में हुई है। राहगीर मदद के लिए पहुंचे तो देखा कि जगमोहन गंभीर हालत में नीचे पड़ा था। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा चकराता क्षेत्र के दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर दुनुवा गांव से कुछ दूरी पर हुआ। चकराता की सहिया चौकी के प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि कार (UK11A6727) में केवल चालक ही सवार था।मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। 


 

जानकारी के मुताबिक

मृतक सुबह 7 बजे घर से निकला- बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे चकराता तहसील के दुनुवां गांव निवासी जगमोहन (24), अपनी कार से दुनुवां गांव से सहिया की ओर जा रहे थे। जगमोहन अपने परिवार में दो छोटे बच्चों के पिता थे। दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर हादसा- दुनुवां गांव से कुछ ही दूरी पर दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार ऊपरी सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में गिरी और नीचे वाली सड़क पर जाकर पलट गई। कार में केवल जगमोहन (चालक) ही सवार थे। 

ग्रामीणों ने देखा 

आवाज सुनते ही और राहगीरों की सूचना पर गांव के विजय सिंह तोमर, प्रेम सिंह तोमर, रितेश, धरमू, सुखिया, संजय और रमेश सहित कई स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने देखा कि जगमोहन गंभीर हालत में नीचे पड़े हुए थे। बिना समय गंवाए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और उन्हें अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सहिया पहुंचाया।

अस्पताल में मृत घोषित

CHC सहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सरिता धारिया ने जगमोहन की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सहिया चौकी प्रभारी संदीप पंवार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

संबंधित सामग्री

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

धार जिले के बदनावर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

CM धामी ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद

CM धामी ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके योगदान और विचारों को याद किया।

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने बीटेक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर