सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को स...

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

सपने कभी रुकते नहीं बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ यादव

भोपाल।  प्रदेश सरकार द्वारा एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में असफल हुए विधार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए द्वितीय परीक्षा का अवसर दिया जा रहा है।  मुख्यमंंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुनः परीक्षा देने वाले विधार्थियों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि  प्रिय विद्यार्थियों, आप जानते हैं कि इस साल एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 16 वर्षों में सबसे बेहतर रहा, इसी प्रकार 10वीं के परिणाम भी अच्छे रहे, लेकिन कुछ परीक्षार्थी सफल नहीं हो सके थे। ऐसे बच्चों के लिए मध्यप्रदेश में द्वितीय परीक्षा अवसर की शुरुआत 7 मई से की जा रही है। आप सभी को मेरी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं।

आप केवल छात्र नहीं, प्रदेश के भविष्य की उज्ज्वल आशा हैं

डॉ. यादव ने कहा कि आप सभी मेरे लिए केवल छात्र नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की उज्ज्वल आशा हैं। जब आप अपने सपनों के लिए मेहनत करते हैं, तो उसमें केवल आपका नहीं, आपके परिवार का,आपके शिक्षकों का और पूरे प्रदेश का विश्वास जुड़ा होता है।  मैं समझता हूं कि कभी-कभी परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं होतीं,  परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आते, इससे मन थोड़ी देर के लिए ठहर जाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि सपने कभी रुकते नहीं, वह बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है। 

महज योजना नहीं, विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देन का संकल्प

उन्होंने कहा कि मैं हर विद्यार्थी को ये कह रहा हूं कि एक परिणाम आपके पूरे भविष्य की कहानी तय नहीं कर सकता। प्रदेश सरकार की ओर से यह अवसर इसी दिशा में एक विशेष पहल है। ये महज योजना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को फिर से उड़ान देन का संकल्प है।  यह उन बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण है। जो 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में किसी कारणवश अनुत्तीर्ण हो गए या परीक्षा नहीं दे पाए।  द्वितीय परीक्षा विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत है। एक ऐसा मौका, जहां आप अपनी मेहनत को फिर से साबित कर सकते हैं। अपने आत्मविश्वास को पुनः खड़ा कर सकते हैं और अपने लक्ष्य के और करीब पहुंच सकते हैं। वहीं अब प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 मई से प्रारंभ हो रही हैं।   

बच्चों के साथ खड़े रहें अभिभावक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों से भी मेरा विनम्र निवेदन है कि इस समय बच्चों के साथ खड़े रहें।  उनके मन को समझें, उन्हें सपोर्ट करें क्योंकि कई बार एक विश्वास भरा शब्द ही उन्हें नई ऊर्जा दे देता है. हर विद्यार्थी में अपार क्षमता है। अगर जरूरत है तो केवल उसे पहचानने की, उसे संवारने की और सही दिशा देने की। याद रखिए यह परीक्षा सिर्फ अंक सुधारने का नहीं, बल्कि अपने आत्मविश्वास को फिर से मजबूत करने का अवसर भी है। अंत में मैं आप सभी को परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। आप प्रदेश का भविष्य हैं। आप सफल होकर अपने सपनों को साकार करें और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करें। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। आगे बढ़ें, सफल हों और अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छुएं।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

सीएम डॉ. मोहन का प्राकृतिक खेती पर जोर, कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का प्राकृतिक खेती पर जोर, कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की, जिससे पर्यावरणीय संतुलन और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे योग, राज्यभर में तैयारियां पूरी

राज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे योग, राज्यभर में तैयारियां पूरी

21 जून को छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया जाएगा। सरगुजा के पीजी कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेंगी, जहाँ वे कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी और चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगी।

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

लाइफ स्टाइल

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

ब्लैक कॉफी के प्रमुख फायदे में वजन घटाने, मानसिक सतर्कता बढ़ाने, और लिवर स्वास्थ्य में सुधार शामिल हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स भी होते हैं।