DSP की नीली बत्ती गाड़ी पर स्टंट...हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

dsps-wife-caught-in-blue-beacon-car-stunt

DSP की नीली बत्ती गाड़ी पर स्टंट...हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

dsp की नीली बत्ती गाड़ी पर स्टंटहाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

DSP’s Wife Caught in Blue Beacon Car Stunt: चीफ जस्टिस ने CS से मांगा शपथपत्र

DSP की पत्नी का स्टंट वीडियो बना हाईकोर्ट की नजर में बड़ा मुद्दा

DSP’s Wife Caught in Blue Beacon Car Stunt: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी फरहीन ने नीली बत्ती लगी कार पर स्टंट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में फरहीन और कुछ अन्य महिलाएं कार की बोनट पर बैठकर जन्मदिन मनाते और स्टंट करते नजर आईं। मामला केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि अब अदालत की चौखट तक पहुँच चुका है।

[caption id="attachment_92927" align="alignnone" width="300"]गाड़ी पर स्टंट गाड़ी पर स्टंट[/caption]

वीडियो अंबिकापुर के होटल में शूट, बोनट पर रखा केक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो अंबिकापुर स्थित सरगवां पैलेस होटल में शूट किया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि DSP की पत्नी फरहीन अपने जन्मदिन के अवसर पर कार की बोनट पर केक रखकर सेलिब्रेशन कर रही हैं। कार की सनरूफ, डिक्की और दरवाजे खुले हुए थे, और अन्य महिलाएं खतरनाक तरीके से दरवाजों पर लटकती दिखीं। बताया जा रहा है कि फरहीन का मायका अंबिकापुर में ही है और जन्मदिन के मौके पर वे यहां आई हुई थीं।

DSP की निजी गाड़ी पर थी नीली बत्ती, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, जिस कार पर स्टंट हुआ, वह डीएसपी तस्लीम आरिफ की निजी कार (XUV 700, क्रमांक CG 15 EF 3978) थी। इस गाड़ी पर नीली बत्ती लगी थी, जो पुलिस वाहन का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में पुलिस अफसर की पत्नी द्वारा इस गाड़ी का निजी कार्यक्रम में इस तरह से इस्तेमाल करना और स्टंट करना नियमों के उल्लंघन के साथ ही सरकारी प्रतिष्ठा से भी जुड़ा मामला बन गया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज की FIR

वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि कार के ड्राइवर ने वाहन को बेहद लापरवाही से चलाया। दरवाजे, डिक्की और सनरूफ खोलकर लोग बाहर निकले और बोनट पर बैठे। पुलिस ने इस मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 177, 184 और 281 के तहत एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि मामले में किसे मुख्य आरोपी बनाया गया है।

हाईकोर्ट का सख्त रुख, चीफ सेक्रेटरी को दिया निर्देश

अब इस मामले ने और गंभीर मोड़ ले लिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स को जनहित याचिका मानते हुए स्वतः संज्ञान ले लिया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी से पूछा है कि इस पूरे मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस पर शपथपत्र दायर कर जवाब दिया जाए। अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद तय की गई है।

कानून व्यवस्था पर सवाल

DSP की पत्नी द्वारा इस तरह का स्टंट करना और सरकारी प्रतीक (नीली बत्ती) से लैस निजी गाड़ी का उपयोग करना कानून व्यवस्था और पुलिस विभाग की गरिमा पर सवाल खड़े करता है। हाईकोर्ट की सख्ती से साफ है कि अब ऐसी घटनाओं पर अदालतें भी जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि शासन और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाते हैं।

Watch Now :- अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट! MP सरकार ने दी बड़ी राहत, मॉल-फैक्ट्री में रात में काम की इजाजत"

Read More :-  सैफ अली खान की पुश्तैनी संपत्ति विवाद: 15,000 करोड़ की ‘एनेमी प्रॉपर्टी’ घोषित

संबंधित सामग्री

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

देश-विदेश

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, छह लोकसभा सांसदों ने उद्धव ठाकरे गुट छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में प्रवेश किया। उधर, उद्धव गुट में नई टूट की अटकलें बढ़ीं।