Durg-Bhilai Suicide News: इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोकता था पति, पत्नी ने किया सुसाइड!

durg-bhilai-instagram-reel-controversy-women-suicide-news

Durg-Bhilai Suicide News: इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोकता था पति, पत्नी ने किया सुसाइड!

durg-bhilai suicide news इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोकता था पति पत्नी ने किया सुसाइड

Durg-Bhilai Suicide News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने सोशल मीडिया पर रील बनाने से पति द्वारा रोके जाने पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, महिला को सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने का शौक था। लेकिन पति को उसका इंस्टाग्राम में रील डालना बिल्कुल पसंद नहीं था, इसकी वजह से पति आए दिन महिला से विवाद करता था। इस बात से नाराज होकर पत्नी ने खुदखुशी कर ली।

भिलाई क्षेत्र की निवासी है महिला

जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अंजली साव है, जो की 35 साल की है। वह भिलाई क्षेत्र की रहने वाली थी। अंजली साव इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। आए दिन उस पर रील बनाकर डाला करती थी। लेकिन यह बात पति को पसंद नहीं थी, ऐसे में हर दिन वो रील बनाने को लेकर विवाद करता था। बुधवार के दिन जब बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए गए तो महिला ने फासी लगाकर जान दे दी। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, महिला का इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और वीडियो और रील बनाती थी। लेकिन पति को यह पसंद नहीं आता था। रील अपलोड को लेकर पति पत्नी से आए दिन विवाद करता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच रील को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अंजलि ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता तब चला, जब उसके बच्चे ट्यूशन से घर वापस लौटें। उन्होंने देखा कि -उनकी मां अंजलि फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना छावनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया है।    

संबंधित सामग्री

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।