दुर्ग में नेताजी के खेत में अफीम की खेती का खुलासा: भूपेश बघेल ने कहा-विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

durg-opium-farming-bjp-leader-controversy

दुर्ग में नेताजी के खेत में अफीम की खेती का खुलासा: भूपेश बघेल ने कहा-विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

दुर्ग में नेताजी के खेत में अफीम की खेती का खुलासा भूपेश बघेल ने कहा-विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा। पुलिस ने 6 मार्च को सूचना मिलने के बाद रेड की थी, जिसमें करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए। 

पुलिस रेड में मिली अफीम की खेती

पुलिस के अनुसार रेड के दौरान खेत में बड़े पैमाने पर अफीम के पौधे मिले। यह जमीन भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेता के खेत की बताई जा रही है इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर का नाम सामने आया है। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें इस खेती की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया पर दी गई थी.पुलिस ने मौके पर पूछताछ की और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत के पास इकट्ठा हो गए.इस दौरान पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए झूमाझटकी की स्थिति बन गई। इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

“पहले पंजाब से आता था नशा, अब दुर्ग में हो रही खेती”

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि आरोपी का फार्महाउस सैकड़ों एकड़ में फैला हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 150 एकड़ जमीन पर कब्जा बताया जा रहा है, जिसमें चारागाह की जमीन भी शामिल होने का आरोप है.उन्होंने कहा कि पहले नशा पंजाब और अन्य राज्यों से आता था, लेकिन अब दुर्ग जिले में ही अफीम की खेती शुरू हो गई है.बघेल ने प्रशासन से मांग की कि इस अवैध खेती और जमीन अतिक्रमण दोनों मामलों की गहराई से जांच होनी चाहिए.

विधानसभा में उठेगा मामला

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपी का प्रभाव इतना अधिक है कि उसके संपर्क सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों तक बताए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए कि अफीम की खेती का नेटवर्क कहां तक फैला है। साथ ही विधानसभा में इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी की जाएगी।

भाजपा ने नेता को किया सस्पेंड

मामले के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कार्रवाई करते हुए विनायक ताम्रकर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। Read This:- MP CM Dr Yadav pays visit to Karila Mata Dham, launches development projects worth Rs 115.35 crore  

संबंधित सामग्री

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

खेल

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल करने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया।

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

खेल

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है।

96 साल बाद अमेरिका फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

खेल

96 साल बाद अमेरिका फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

अमेरिका ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली। मैच में शानदार प्रदर्शन के साथ अमेरिकी टीम ने अपनी जीत दर्ज की।

NZ W Vs IRE W T20 WC 2026: न्यूजीलैंड महिला टीम ने आयरलैंड को 4 रन से हराया

खेल

NZ W Vs IRE W T20 WC 2026: न्यूजीलैंड महिला टीम ने आयरलैंड को 4 रन से हराया

T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराकर जीत दर्ज की। साउथम्पटन में खेले गए मैच में गेबी और ओरला की शानदार फिफ्टी के बावजूद आयरलैंड हार गई।