Dwarka NEWS: द्वारका-पोरबंदर हाईवे पर बस पलटी, गाय से टकराने के बाद बड़ा हादसा टला!

dwarka-news-6

Dwarka NEWS: द्वारका-पोरबंदर हाईवे पर बस पलटी, गाय से टकराने के बाद बड़ा हादसा टला!

dwarka news द्वारका-पोरबंदर हाईवे पर बस पलटी गाय से टकराने के बाद बड़ा हादसा टला

Dwarka NEWS: द्वारका-पोरबंदर हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब पर्यटकों से भरी एक बस गाय से टकराने के बाद पलट गई। यह हादसा कुरंगा गांव के पास उस समय हुआ, जब बस द्वारका दर्शन के बाद पोरबंदर की ओर जा रही थी। सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

[caption id="attachment_97152" align="alignnone" width="300"]Dwarka NEWS Dwarka NEWS[/caption]

Dwarka NEWS: इसे एक बड़ी राहत माना जा रहा है

हादसे में कुल 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से द्वारका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने तेजी से राहत और बचाव कार्य में मदद की, जिससे किसी की जान नहीं गई – इसे एक बड़ी राहत माना जा रहा है।

Dwarka NEWS: लाइट की कमी जैसे कारणों से दुर्घटना हुई

बस में सवार पर्यटक धार्मिक यात्रा पर निकले थे और द्वारका दर्शन के बाद पोरबंदर की ओर बढ़ रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी और लाइट की कमी जैसे कारणों से दुर्घटना हुई।

प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई

स्थानीय प्रशासन ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या को जल्द नियंत्रित किया जाएगा। वहीं अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

पशुओं की मौजूदगी, पर सवाल

Dwarka NEWS: गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को बड़ी चोट नहीं आई और समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा, विशेषकर हाइवे पर पशुओं की मौजूदगी, पर सवाल खड़ा करता है।

इस दुर्घटना ने प्रशासन और आमजन को सतर्क कर दिया है कि धार्मिक पर्यटन जैसे आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है।

रिपोर्टर: घनश्यामसिंह वढेर, देवभूमि द्वारका

संबंधित सामग्री

फादर्स डे पर पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुए झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन, बोले- &quotतपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा&quot

राज्य

फादर्स डे पर पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुए झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन, बोले- "तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा"

फादर्स डे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन के लिए भावुक संदेश साझा किया, उन्हें संघर्ष और साहस की प्रेरणा बताया।

फिर नहीं हिले GST के ‘अंगद’, एक कमरे से दूसरे कमरे तक ही सिमटी वाणिज्यिक कर विभाग की ट्रांसफर पॉलिसी

राज्य

फिर नहीं हिले GST के ‘अंगद’, एक कमरे से दूसरे कमरे तक ही सिमटी वाणिज्यिक कर विभाग की ट्रांसफर पॉलिसी

भोपाल के GST विभाग में ट्रांसफर नीति के तहत कई अधिकारी वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं, जबकि कुछ की शिकायतें लंबित हैं।

2000 किलोमीटर तक पीछा, फिर टोल प्लाजा पर दबोची क्रेटा; 115 किलो अफीम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

राज्य

2000 किलोमीटर तक पीछा, फिर टोल प्लाजा पर दबोची क्रेटा; 115 किलो अफीम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में CBN की टीम ने 115.160 किलोग्राम अफीम जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह अभियान आगरा-जयपुर हाईवे पर सिकंदरा टोल प्लाजा पर किया गया।

वेयरहाउस को नोटिस मिलने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- ‘किराया समय पर देते नहीं, बेइज्जती सहने के लिए नहीं हैं हम’

राज्य

वेयरहाउस को नोटिस मिलने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- ‘किराया समय पर देते नहीं, बेइज्जती सहने के लिए नहीं हैं हम’

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वेयरहाउस नोटिस पर नाराजगी व्यक्त की, राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया। निरीक्षण और सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।

NEET परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा,  कुछ सेकंड की देरी से 3 छात्राएं परीक्षा से वंचित

राज्य

NEET परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा, कुछ सेकंड की देरी से 3 छात्राएं परीक्षा से वंचित

राजधानी भोपाल में NEET परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा और पांच-स्तरीय जांच की गई। छात्राओं को मामूली देरी पर भी प्रवेश नहीं दिया गया।