गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार

उत्तरप्रदेश के मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की दिशा में UP सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को UP की विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण को 5700 करोड़ रुपए और प्रारंभिक निर्माण कार्यों के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इससे हरिद्वार को हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है।

चारधाम यात्रा होगी आसान

इस परियोजना का सीधा फायदा उत्तराखंड को मिलेगा। हरिद्वार के जरिए देहरादून, ऋषिकेश और चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा आसान होगी। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच व्यापार, उद्योग और माल परिवहन को भी नई गति मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि परियोजना का रास्ता पूरी तरह आसान नहीं है। हरिद्वार के 7 गांवों के किसान पहले ही अपनी उपजाऊ कृषि भूमि देने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में भूमि अधिग्रहण और किसानों की सहमति राज्य सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार विस्तार के लिए 5,700 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित किए। इसके अलावा प्रारंभिक निर्माण और अन्य जरूरी कार्यों के लिए 80 करोड़ रुपए का भी प्रावधान किया गया। राज्य सरकार का मानना है कि इससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी और परियोजना पर जल्द काम शुरू किया जा सकेगा।

हरिद्वार तक एक्सप्रेसवे बनने के बाद प्रयागराज से धर्मनगरी हरिद्वार की दूरी सड़क मार्ग से आसान हो जाएगी। अभी यह सफर 11 से 13 घंटे या उससे ज्यादा वक्त लेता है, जबकि एक्सप्रेसवे बनने के बाद इसे करीब 8 से 9 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे हरिद्वार सीधे पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हाई-स्पीड सड़क नेटवर्क के जरिए जुड़ जाएगा।

संबंधित सामग्री

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए भर्ती के अंतिम परिणाम जारी किए गए। अभ्यर्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख छात्रों के खातों में 148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, ताकि धन के अभाव में कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर