यमुनानगर में बड़ी लूट

हरियाणा में दिनदहाड़े गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ की लूट, पंजाब से आ रहे थे डिलीवरी देने

हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से 3 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया। व्यापारी और उसके बेटे पर हमला किया गया।

हरियाणा में दिनदहाड़े गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ की लूट, पंजाब से आ रहे थे डिलीवरी देने

हरियाणा में दिनदहाड़े गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ की लूट

हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े 3 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया। सर्राफा व्यापारी पंजाब के अमृतसर से यमुनानगर में ज्वेलर्स को 2 किलो सोने के रॉ-मैटेरियल डिलीवर करने आ रहे थे। भंभोली एरिया में बाइक पर आए बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी रुकवाई और बेटे के सिर पर पिस्टल लगा दी। व्यापारी ने जैसे ही विरोध किया, बदमाशों ने उनके पेट में चाकू मारा और गाड़ी में रखा बैग उठा लिया।

व्यापारी पर किया हमला

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस, CIA-1 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायल व्यापारी जयपाल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पूरे एरिया की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घायल जयपाल सिंह को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आसपास के ज्वेलर्स भी अस्पताल पहुंचे। व्यापारी का कहना है कि जयपाल सिंह लंबे समय से पंजाब से यहां सोने की सप्लाई करते थे। 

CCTV की जांच

छप्पर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश को व्यापारी के रूट के बारे में पहले ही जानकारी थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Surbana Jurong का दौरा किया ताकि IMT के लिए आधुनिक, एकीकृत विकास की योजना बना सकें।

हरियाणा में निवेश के लिए ‘मर्लियन डेस्क’ गठित, 7 दिन में मिलेगा 50% इंसेंटिव

हरियाणा में निवेश के लिए ‘मर्लियन डेस्क’ गठित, 7 दिन में मिलेगा 50% इंसेंटिव

हरियाणा सरकार ने सिंगापुर में SING फोरम के दौरान निवेश प्रोत्साहन की नई पहलें प्रस्तुत की, जिसमें 'मर्लियन डेस्क' के लॉन्च की घोषणा की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर