हरियाणा में बड़े ट्रैफिक परियोजनाएं

हरियाणा में ट्रैफिक का दबाव होगा कम, कई शहरों में बनेंगे नए रिंग रोड और बाईपास; CM सैनी ने दी बड़ी मंजूरी

हरियाणा सरकार ने शहरी ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रिंग रोड और नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इससे आवागमन सुगम होगा और शहरी यातायात कम होगा।

By : रोहन उमक
हरियाणा में ट्रैफिक का दबाव होगा कम, कई शहरों में बनेंगे नए रिंग रोड और बाईपास; CM सैनी ने दी बड़ी मंजूरी

हरियाणा में ट्रैफिक का दबाव होगा कम, कई शहरों में बनेंगे नए रिंग रोड और बाईपास; CM सैनी ने दी बड़ी मंजूरी

हरियाणा में शहरों और कस्बों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों और कस्बों के बाहर रिंग रोड तथा नेशनल हाईवे विकसित करने की कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के साथ लोगों के आवागमन को सुगम बनाना है।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिए शहरी इलाकों में ट्रैफिक कम करने के लिए मास्टर प्लान के तहत वित्तीय मॉडल को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा की सडकें

हिसार, कुरुक्षेत्र और नारनौल में बाईपास को मंजूरी

बैठक में हिसार बाईपास, कुरुक्षेत्र बाईपास, नारनौल सिटी बाईपास, जींद बाईपास और सोहना-पलवल बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप बाहरी रिंग रोड और नेशनल हाईवे के लिए वित्तीय मॉडल तैयार करने के निर्देश दिए।

हिसार बाईपास को हिसार-राजगढ़ रोड स्थित एनएच-52 से हिसार-दिल्ली रोड और हिसार-कैथल रोड से जोड़ने की योजना है। वहीं, कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है और जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

24 किलोमीटर का होगा सोहना-पलवल बाईपास

नारनौल सिटी बाईपास करीब 11 किलोमीटर लंबा होगा और इसे एनएच-148बी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जींद के दूसरी तरफ बाहरी रिंग रोड और एनएच-352 पर चार लेन वाले बाईपास का निर्माण किया जाएगा।

सोहना-पलवल बाईपास को एनएच-919 से जोड़ने के लिए इसके पुनर्निर्माण और री-डिजाइन की योजना है। लगभग 24 किलोमीटर लंबी यह सड़क चार लेन की होगी। इन विभिन्न परियोजनाओं पर करीब 9,700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट से भी जुड़ेगा नेटवर्क

सरकार डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास को केएमपी लिंक के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और आगे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की दिशा में भी काम करेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

वहीं, करनाल रिंग रोड के लिए भूमि हिस्सेदारी जमा कराई जा चुकी है। अंबाला शहर और अंबाला कैंट को जोड़ने वाले रिंग रोड का निर्माण भी जारी है और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अन्य सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी

बैठक में सिरसा में सिविल स्टेशन रोड पर रेलवे अंडरपास के निर्माण समेत कई अन्य सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। इनमें कनीना-महेंद्रगढ़ रोड से अनावास, ढाणी राजावास स्कूल से बलाना, खातोद से बुड़ीन, निम्भेड़ा और बलैचा के लिए लिंक रोड तथा महेंद्रगढ़-बुचौली रोड और नांगवास-अटेली सड़क के अतिरिक्त कार्य शामिल हैं।

सरकार के मुताबिक, रिंग रोड और बाईपास का यह नेटवर्क शहरों के भीतर भारी वाहनों और बाहरी यातायात का दबाव कम करने में मदद करेगा। साथ ही इससे प्रदेश में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा भाजपा के OBC मोर्चा को मिला नया प्रधान, CM सैनी की मौजूदगी में सुनील सेन ने संभाला दायित्व

हरियाणा भाजपा के OBC मोर्चा को मिला नया प्रधान, CM सैनी की मौजूदगी में सुनील सेन ने संभाला दायित्व

हरियाणा भाजपा ने सुनील सैन को ओबीसी मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, जिम्मेदारी पंचकूला में संभाली।

पंजाब में नशे के बढ़ते संकट पर CM सैनी का बड़ा बयान,नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक नहीं

पंजाब में नशे के बढ़ते संकट पर CM सैनी का बड़ा बयान,नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक नहीं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त की और नशा मुक्ति यात्रा के महत्व पर बल दिया।

नशे के मुद्दे पर AAP सरकार को नायब सैनी ने घेरा: पूछा- 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा पूरा हुआ?

नशे के मुद्दे पर AAP सरकार को नायब सैनी ने घेरा: पूछा- 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा पूरा हुआ?

हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे और रोजगार के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक बहस गरमाई हुई है।

हरियाणा के 150 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने जारी किए 400 करोड़ रुपये

हरियाणा के 150 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने जारी किए 400 करोड़ रुपये

हरियाणा में सरकारी स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घरों के लिए भी सहायता की घोषणा की।

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों में जनसंवाद के लिए पहुंचेंगे, स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर