हिमाचल में स्वास्थ्य क्रांति

हिमाचल को मिली AI-सक्षम 3-टेस्ला MRI की सौगात, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ; 5 अस्पतालों में बनेंगी ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश में नई 3-टेस्ला एमआरआई मशीन और रोबोटिक सर्जरी सेवाएँ शुरू की गईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच में वृद्धि हुई।

By : रोहन उमक
हिमाचल को मिली AI-सक्षम 3-टेस्ला MRI की सौगात, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ; 5 अस्पतालों में बनेंगी ऑटोमेशन लैब

हिमाचल को मिली AI-सक्षम 3-टेस्ला MRI की सौगात, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ; 5 अस्पतालों में बनेंगी ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने शनिवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला के चमियाणा स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMSS) में अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई (3-Tesla MRI) मशीन का लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, ऑटोमेशन लैब की स्थापना और सस्ती रोबोटिक सर्जरी जैसी कई अहम घोषणाएं भी कीं।

शुभारम्भ करते हुए हिमाचल सीएम सुक्खू

AI तकनीक से लैस है नई MRI मशीन

करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह 3-टेस्ला एमआरआई मशीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्तर की आधुनिक मशीन फिलहाल एम्स, नई दिल्ली में उपलब्ध है। एक सप्ताह से अधिक समय तक सफल ट्रायल के बाद इसे मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है।

इस मशीन के शुरू होने से विशेष रूप से न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और ऑन्कोलॉजी विभागों के मरीजों को कम समय में अधिक सटीक जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे गंभीर बीमारियों के निदान और उपचार में तेजी आएगी।

मात्र 50 हजार रुपये में होगी रोबोटिक सर्जरी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि चमियाणा अस्पताल को लगातार अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब रोबोटिक सर्जरी केवल 50 हजार रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा पर राज्य सरकार 65 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है, जबकि इसकी वास्तविक लागत 1.15 लाख रुपये है।

 उद्घाटन करते हुए सीएम सुक्खू

निजी अस्पतालों में इसी प्रकार की सर्जरी पर मरीजों को लगभग 5 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

125 करोड़ रुपये से पांच अस्पतालों में बनेंगी ऑटोमेशन लैब

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले तीन महीनों के भीतर प्रदेश के पांच प्रमुख सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक ऑटोमेशन लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन लैब्स में जांच प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, सटीक और आधुनिक होगी। ऑटोमेशन लैब निम्नलिखित अस्पतालों में स्थापित की जाएंगी—

  • चमियाणा, शिमला

  • आईजीएमसी, शिमला

  • नेरचौक, मंडी

  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा

  • मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं और इनके विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मानसून को लेकर पर्यटकों को दिया भरोसा

मानसून के दौरान प्रदेश में हुई भारी बारिश का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दिनों में बारिश से कुछ नुकसान अवश्य हुआ है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन बहाल हो चुका है।

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह सरकार मानसून से उत्पन्न चुनौतियों, आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करेगी। साथ ही उन्होंने देशभर से आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि वे बिना किसी चिंता के हिमाचल प्रदेश आएं और सुरक्षित वातावरण में प्राकृतिक सौंदर्य एवं सुहावने मौसम का आनंद लें।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने शिमला में प्रदर्शन किया। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने वाले डॉक्टरों के लिए बॉन्ड की अवधि और राशि बढ़ाई है ताकि वे राज्य में सेवा प्रदान करें।

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर