हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

वर्ष के अंत तक हाईटेक होंगे हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेज, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अस्पताल: CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए नई पहल की है, जिसमें मेडिकल कॉलेजों का उन्नयन और नए पदों की भर्ती शामिल है।

By : रोहन उमक
वर्ष के अंत तक हाईटेक होंगे हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेज, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अस्पताल: CM सुक्खू

वर्ष के अंत तक हाईटेक होंगे हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेज, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अस्पताल: CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों का इस वर्ष के अंत तक चरणबद्ध तरीके से उन्नयन किया जाएगा। इन संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

हिमाचल सीएम सुक्खू

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और तय समय सीमा के भीतर उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार निवेश कर रही है और इसका लाभ प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नए पद भी स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय और तकनीकी कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए हजारों पदों पर भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा विभिन्न पैरामेडिकल श्रेणियों के 71 पदों और 50 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। सरकार ने पैरामेडिकल कर्मचारियों के 162 नए पदों को भी स्वीकृति प्रदान की है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

75 करोड़ रुपये से बनेंगी अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाएं

चंबा मेडिकल कॉलेज, हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज टांडा, हमीरपुर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाणा में अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए 75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, आईजीएमसी शिमला में पीईटी स्कैन मशीन स्थापित की जा चुकी है, जबकि टांडा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों के लिए पीईटी स्कैन मशीनों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को भी मिलेगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में प्रति बैच 60 विद्यार्थियों की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इसके तहत आईजीएमसी शिमला में तीन नए लेक्चर थिएटर और एक परीक्षा भवन के निर्माण के लिए 5.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, टांडा मेडिकल कॉलेज में नए लेक्चर थिएटर के निर्माण के लिए अतिरिक्त 14.13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

चमियाणा अस्पताल में तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि चमियाणा अस्पताल में 23.75 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 42 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनके पूर्ण होने और आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध होने के बाद प्रदेशवासियों को अपने घर के नजदीक ही आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने शिमला में प्रदर्शन किया। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले में नई सड़कें, एयरपोर्ट सुविधा, और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई बिजली व्यवस्था के साथ साकार हो रही हैं योजनाएं।

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने वाले डॉक्टरों के लिए बॉन्ड की अवधि और राशि बढ़ाई है ताकि वे राज्य में सेवा प्रदान करें।

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर