Husband Killed Pregnant Wife: सब्जी नहीं बनने पर विवाद, गर्भवती पत्नी की कुल्हाड...

husband-killed-pregnant-his-wife-by-axe

Husband Killed Pregnant Wife: सब्जी नहीं बनने पर विवाद, गर्भवती पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या!

husband killed pregnant wife सब्जी नहीं बनने पर विवाद गर्भवती पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

Husband Killed Pregnant Wife: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पालक की सब्जी न बनाने से नाराज पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि, पति ने पत्नी से पालक की सब्जी बनाने के लिए कहा उसने नहीं बनाया फिर इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी।

हत्या के बाद रिश्तेदार के घर पहुंचा आरोपी

हत्या करने के बाद आरोपी अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले ही दंपति महाराष्ट्र से मजदूरी कर अपने गांव लौटे थे। उनके जो बच्चे है, जिनकी उम्र 3 और 5 वर्ष बताई जा रही है।

SDOP राकेश आर्य का बयान

भीकनगांव के SDOP राकेश आर्य ने बताया कि, '25 वर्षीय गर्भवती शीलाबाई की हत्या के मामले में उसके पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को पालक की सब्जी नहीं बनने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को घर के पीछे स्थित खेत में घसीट लिया और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर दो बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।'

मायके पक्ष में आक्रोश

मृतका के मायके पक्ष को जैसे इसकी सूचना मिली वो लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग भी की, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। फिर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किएं और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में उसका अंतिम संस्कार कराया गया।

संबंधित सामग्री

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

राज्य

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

भोपाल में प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास परियोजना को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में मंजूरी मिली। परियोजना पर 2900 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान।

उज्जैन में बनेगा स्थायी सिंहस्थ कार्यालय, किसानों को शून्य ब्याज ऋण योजना जारी रखने पर फैसला आज

राज्य

उज्जैन में बनेगा स्थायी सिंहस्थ कार्यालय, किसानों को शून्य ब्याज ऋण योजना जारी रखने पर फैसला आज

मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जो पूरे वर्ष कार्यरत रहेगा और सिंहस्थ महाकुंभ की निरंतर तैयारी करेगा।

एमपी के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

राज्य

एमपी के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून के देरी से आने के कारण सामान्य से 52% कम बारिश हुई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

350 करोड़ से बदलेगा भोपाल रेलवे स्टेशन का स्वरूप, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

राज्य

350 करोड़ से बदलेगा भोपाल रेलवे स्टेशन का स्वरूप, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

भोपाल रेलवे स्टेशन को 350 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा, जिसमें मंदिर वास्तुकला और आधुनिक सुविधाएँ शामिल होंगी।