पत्नी ने FB पर लिखा नीला ड्रम और सीमेंट, डरे पति ने प्रेमी से कराई शादी

husband-marries-wife-to-lover-blue-drum-facebook-post

पत्नी ने FB पर लिखा नीला ड्रम और सीमेंट, डरे पति ने प्रेमी से कराई शादी

पत्नी ने fb पर लिखा नीला ड्रम और सीमेंट डरे पति ने प्रेमी से कराई शादी

Bulandshahar blue drum: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ खुशी-खुशी विदा कर दिया। लेकिन इस फैसले के पीछे दरियादिली नहीं, बल्कि एक 'खौफ' था। मोबाइल फोन में अपनी फोटो के साथ 'नीला ड्रम और सीमेंट' लिखा देख बेचारा पति इतना डर गया कि उसने अपनी जान की सलामती इसी में समझी कि वह पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने दे। 

नीला ड्रम और सीमेंट

क्या है मामला?

मामला बुलंदशहर के कोतवाली देहात के गांव दौलतगढ़ का है। राजकुमार नाम के शख्स की शादी कुछ वक्त पहले हुई थी और उसका एक बच्चा भी है। राजकुमार के मुताबिक, शादी के बाद से ही उसकी पत्नी अक्सर लड़ाई करती थी और कई बार घर छोड़कर चली जाती थी। वक्त बीतने के साथ दोनों के बीच अनबन बढ़ती गई, एक दिन राजकुमार के हाथ पत्नी का मोबाइल फोन लगा।

[caption id="attachment_141958" align="alignnone" width="1336"]FB पोस्ट FB पोस्ट[/caption]

Bulandshahar blue drum: नीला ड्रम और सीमेंट

राजकुमार ने जब अपनी पत्नी का फोन चेक किया, तो हैरान रह गया। फोन में पत्नी की उसके प्रेमी के साथ न आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। इतना ही नहीं राजकुमार की खुद की एक फोटो मिली। उस फोटो के कैप्शन में "नीला ड्रम और सीमेंट" लिखा हुआ था। नीले ड्रम का खौफ इतना था कि पति बुरी तरह डर गया कि कहीं उसकी हत्या ना हो जाए। पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद को सुलझाने के लिए मामला मीडिएशन सेल पहुंचा था।

नीले ड्रम का खौफ

 सुनवाई के दौरान, पत्नी अपने प्रेमी (मुकेश) के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पति राजकुमार ने बिना किसी विरोध के पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी। राजकुमार ने साफ कहा कि वह उस 'नीले ड्रम' और 'सीमेंट' वाले कैप्शन से खौफ में है। मीडिएशन सेल में मौजूद अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ विदा करने का फैसला सुनाया।

संबंधित सामग्री

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

राज्य

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े विवादित वीडियो को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, AAP और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

राज्य

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 10वीं के छात्र ने अपने दोस्त की छोटी सी बात पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की।

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रिट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा।

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे  3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे 3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन महत्वपूर्ण मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, और इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

मनोरंजन

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का बुर्का और पर्दा प्रथा पर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।