फिल्मी अंदाज में 4 करोड़ की लूट: इंदौर के सराफा व्यापारी को तामिया में बनाया बंधक

indore-jeweler-robbery-4-crore-gold-loot

फिल्मी अंदाज में 4 करोड़ की लूट: इंदौर के सराफा व्यापारी को तामिया में बनाया बंधक

फिल्मी अंदाज में 4 करोड़ की लूट इंदौर के सराफा व्यापारी को तामिया में बनाया बंधक

jeweller robbery: छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में एक सुनियोजित लूट की वारदात सामने आई है, जिसने व्यापारिक जगत और पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया है। इंदौर के एक सराफा व्यापारी को बड़े ऑर्डर का झांसा देकर बुलाया गया और होटल में बंधक बनाकर करीब 4 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए गए।

jeweller robbery: भरोसे का फायदा उठाकर रची साजिश

जानकारी के अनुसार, Indore के बड़ा सराफा क्षेत्र के व्यापारी को एक बड़े सौदे के नाम पर छिंदवाड़ा बुलाया गया….24 फरवरी को एक युवक ने फोन कर भारी मात्रा में सोने के जेवरों का ऑर्डर दिया। सौदे पर भरोसा करते हुए व्यापारी 26 फरवरी को अपने भाई के साथ करीब 3 किलो से अधिक सोने के आभूषण लेकर पहुंचे।

jeweller robbery: होटल में बंधक बनाकर मारपीट

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेकर तामिया ले जाया गया। वहां एक होटल में उन्हें बंधक बना लिया गया और मारपीट की गई।इसके बाद आरोपियों ने उनके पास मौजूद आभूषणों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

किसी तरह बचकर निकले पीड़ित

व्यापारी ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने भाई तक पहुंचे, जो अलग स्थान पर ठहरे हुए थे। इसके बाद दोनों तत्काल इंदौर लौटे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले में पुलिस ने कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना छिंदवाड़ा के तामिया क्षेत्र में होने के कारण केस डायरी वहां ट्रांसफर कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है लोकेशन ट्रैकिंग कर रही है,होटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है,जल्द गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद सराफा व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बाहरी व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सख्त व्यवस्था होनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

राज्य

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा में पंजाब से आए निहंग चौथे दिन भी डेरा डाले हुए हैं, पुलिस और ITBP ने स्थिति संभालने के प्रयास जारी रखे हैं।

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

राज्य

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी कार से सात पुलिसकर्मियों को चोटिल कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। आरोपी गिरफ्तार।

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

राज्य

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

मध्यप्रदेश भाजपा ने 106 सदस्यों को शामिल करते हुए अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

राज्य

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

भोपाल में छात्र-छात्राओं ने ABVP के बैनर तले MLB कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, कुलदीप LSG  में हुए शामिल

खेल

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, कुलदीप LSG में हुए शामिल

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस आए हैं और कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। पंत की फीस में कटौती की गई है।