जयपुर मेट्रो फेज-2 की शुरुआत

जयपुर में मेट्रो फेज-2 की औपचारिक शुरुआत, CM भजनलाल शर्मा ने किया भूमि पूजन

जयपुर में मेट्रो फेज-2 का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। 41 किमी के इस परियोजना में 36 मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

जयपुर में मेट्रो फेज-2 की औपचारिक शुरुआत, CM भजनलाल शर्मा ने किया भूमि पूजन

जयपुर मेट्रो फेज-2 की शुरुआत

जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा की औपचारिक शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद सीएम शर्मा इलेक्ट्रिक बस से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन गए। टोंक रोड पर विरोध-प्रदर्शन के चलते पुलिस ने CM काफिले को डायवर्ट किया गया और वैकल्पिक मार्ग जगतपुरा से मालवीय नगर होकर मानसरोवर मेट्रो स्टेशन ले जाया जा रहा है।

मानसरोवर से चौपड़ का सफर 

सीएम भजनलाल मेट्रो के जरिए मानसरोवर से चौपड़ का सफर किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजधानी जयपुर के लिए मेट्रो बहुत आवश्यक हो गई थी। मेट्रो फेज-2 में जो रूट लिया है, वो प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक लिया गया है। ये लगभर 41 km का रूट है। PM मोदी ने इसका 4 जुलाई को शिलान्यास किया था, आज उसका भूमि पूजन किया गया। इसका काम बहुत तेज गति से किया गया था। ये जयपुर की लाइफ लाइन बनेगी। आने वाले वक्त में फेज 3 भी आएगा, फेज 4 भी आएगा। जयपुर के लोगों को इससे फायदा होगा।

36 मेट्रो स्टेशन 

बता दें कि इस परियोजना को केंद्र और प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से 50-50 की भागीदारी में पूरा करेंगी। इससे पहले 4 जुलाई को PM नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। 13 हजार 37 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना को जयपुर के बढ़ते यातायात को व्यवस्थित करने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की इस योजना के तहत करीब 41 km लंबा मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसमें कुल 36 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इनमें 34 एलिवेटेड और 2 भूमिगत स्टेशन शामिल है। परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के दक्षिणी हिस्से से लेकर प्रमुख प्रशासनिक, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों तक सफर पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान सुगम और तेज हो जाएगा।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने SIR के तहत 13 करोड़ वोट कटने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया, ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया की सफाई दी।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं की घोषणा की।

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि और राम धुन कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर