जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती धांधली विरोध

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, सरकार से दूसरी बातचीत भी बेनतीजा; 15वें दिन प्रदर्शन जारी

जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 15 दिनों से जारी है। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई।

By : शिवम् पांडेय
झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, सरकार से दूसरी बातचीत भी बेनतीजा; 15वें दिन प्रदर्शन जारी

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती धांधली विरोध

JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच शनिवार को दूसरे दौर की बातचीत हुई। करीब एक घंटे चली बैठक में किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। छात्रों का प्रदर्शन लगातार 15वें दिन भी जारी है।

सरकार ने मांगे सुझाव

बैठक के बाद सरकार ने कहा कि छात्रों के अलग-अलग गुटों से बातचीत की जाएगी। इसके लिए ई-मेल आईडी और फीडबैक नंबर जारी किया गया है। छात्र और अन्य लोग अपनी शिकायत और सुझाव सरकार तक पहुंचा सकते हैं। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार NSUI, JCM और ACS समेत अलग-अलग छात्र संगठनों से भी बातचीत करेगी। शनिवार को देवेंद्रनाथ महतो गुट के 8 छात्रों से स्टेट गेस्ट हाउस में बातचीत हुई। शाम को भी बातचीत होने की संभावना है।

CM से मिलेंगे मंत्री

बैठक के बाद सरकार का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। मंत्री मुख्यमंत्री को छात्रों के साथ हुई बातचीत और उनकी मांगों की पूरी जानकारी देंगे।

6 छात्र अनशन पर

छात्र JPSC को रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इन मांगों के समर्थन में 6 छात्र अनशन पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

10 अगस्त को घेराव

छात्रों ने सरकार को 9 अगस्त तक मांगों पर फैसला लेने का अल्टीमेटम दिया है। संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई है। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने छात्रों और अभिभावकों से रांची पहुंचने की अपील की है।

SDM ने की थी मुलाकात

शुक्रवार को SDM स्टेडियम पहुंचे और आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्रों के नाम मांगे थे। इसके बाद छात्रों ने 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तैयार किया था।

संबंधित सामग्री

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 24वें दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 24वें दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा रद्दीकरण के बाद, चयनित अभ्यर्थी नियुक्तियों की स्पष्टता और न्याय की मांग कर रहे हैं। आंदोलन 24 दिनों से जारी है।

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, हेमंत सोरेन से बोले- प्रदर्शनकारियों से खुद मिलकर निकालें समाधान

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, हेमंत सोरेन से बोले- प्रदर्शनकारियों से खुद मिलकर निकालें समाधान

राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर हेमंत सोरेन से व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने की मांग की।

खटीमा में थारू समाज से मिले सीएम धामी, विकास का भरोसा दिया

खटीमा में थारू समाज से मिले सीएम धामी, विकास का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं पर चर्चा की और समाधान का भरोसा दिलाया।

झारखंड CM हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार; प्रदर्शन के दौरान दी थी धमकी

झारखंड CM हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार; प्रदर्शन के दौरान दी थी धमकी

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं के विरोध के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026