Kanker Girlfriend Murdered News: दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने की गर्लफ्रैंड की...

kanker-girlfriend-murdered-news

Kanker Girlfriend Murdered News: दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, 2 महिने बाद मिला कंकाल!

kanker girlfriend murdered news दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने की गर्लफ्रैंड की हत्या 2 महिने बाद मिला कंकाल

Kanker Girlfriend Murdered News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है, जहां एक प्रेमी ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, गर्लफ्रैंड बार - बार शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे प्रेमी ने परेशान होकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। और खेत में ले जाकर हत्या कर दी, इस घटना में आरोपी के साथ दो दोस्त भी शामिल थे।

दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

आरोपी ने प्रेमिका को मारने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया। आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। और वो अपने 2 दोस्तों के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचा। फिर बॉयफ्रेंड ने लड़की का पैर पकड़ा, एक दोस्त ने मुंह दबाया और तीसरे (नाबालिग) ने महिला का गला घोंट दिया, जिससे उसके मौत हो गई और शव को खेत में झाड़ियो के बीच छिपा दिया।

2 महिने बाद मिला शव, तो हुआ खुलासा

मौत के दो महिने बाद इस घटना का खुलासा हुआ। दरअसल, 22 जनवरी 2026 के दिन पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी गांव के रनोबाई उसेंडी की खेत में एक मानव कंकाल मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां किसी वारदात की आशंका जताई। लोगों ने फौरन पखांजूर थाना की पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और जांच की, जिससे कपड़ो के आधार पर मृतिका की पहचान हुई और कॉल डिटेल्स के चलते पुलिस आरोपी तक पहुंची।

शादी के दबाव में बॉयफ्रैंड ने की हत्या

जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम संगीता उसेंडी जोकि 22 की थी, जो बड़े कापसी की रहने वाली थी। वहीं हत्या में शामिल आरोपियों में बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा (21), दोस्त समनदीप पन्ना (20) और एक नाबालिग शामिल है। तीनों साहडोंगरी गांव के रहने वाले हैं। दिनेश दुग्गा फाइनल ईयर में था। दिनेश और संगीता के बीच करीब 3 साल से अफेयर चल रहा था। संगीता उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन दिनेश उससे शादी नहीं करना चाहता था। इससे परेशान होकर उसने प्रेमिका की हत्या कर दी।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनव कंकाल की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच की और युवती के परिजनों से पूछताछ और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा तक पहुंची। पुलिस ने दिनेश दुग्गा को 25 जनवरी 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने कड़ी मसकत के बाद जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दोस्त के साथ मिलकर गला दबाकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।  

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।