खंडवा में दूल्हे की घोड़ी कुएं में गिरी, फुर्ती से कूदकर दूल्हे ने बचाई जान

khandwa-wedding-horse-fell-into-well-groom-saved-life

खंडवा में दूल्हे की घोड़ी कुएं में गिरी, फुर्ती से कूदकर दूल्हे ने बचाई जान

खंडवा में दूल्हे की घोड़ी कुएं में गिरी फुर्ती से कूदकर दूल्हे ने बचाई जान

शादी की खुशियां, ढोल-डीजे की गूंज और बारात की रौनक… लेकिन खंडवा के एक गांव में यह जश्न कुछ सेकंड में दहशत में बदल गया। घोड़ी अचानक बेकाबू हुई और सीधे खुले कुएं में जा गिरी, गनीमत यह रही कि दूल्हे ने वक्त रहते छलांग लगा दी.

फतेहपुर गांव में हादसा

खंडवा जिले के ग्राम फतेहपुर में रविवार को एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम आवल्या विठ्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दूल्हा परंपरा के अनुसार घोड़ी पर सवार होकर गांव में प्रवेश कर रहा था बाराती ढोल और डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज से घोड़ी घबरा गई। कुछ ही पलों में उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे स्थित खुले कुएं में गिर गई।

दूल्हे की सूझबूझ से टली अनहोनी

घोड़ी के बेकाबू होते ही दूल्हे ने हालात को भांप लिया। उसने बिना देर किए घोड़ी से छलांग लगा दी। यह फैसला उसकी जान बचाने वाला साबित हुआ। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूरा घटनाक्रम हो चुका था।

घोड़ी को बचाने में जुटे ग्रामीण

घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। कुएं में पानी भरा होने के कारण घोड़ी की हालत नाजुक हो गई थी। बाराती और गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से घोड़ी को कुएं से बाहर निकाल लिया। घोड़ी को सुरक्षित देख सभी ने राहत की सांस ली। शादी की खुशियां कुछ देर के लिए जरूर थम गई थीं, लेकिन बड़ा नुकसान होने से बच गया। Also Read-एशिया का सर्वश्रेष्ठ नवग्रह शक्तिपीठ: आज से प्राण-प्रतिष्ठा, 20 हजार महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा

खुले कुएं पर पहले भी हो चुके हैं हादसे

ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं कोटवार की सरकारी जमीन पर स्थित है और लंबे समय से खुला हुआ है। करीब दो साल पहले इसी कुएं में एक बैल भी गिर चुका है। पिछले साल कोंडावद हादसे के बाद प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन सुरक्षा इंतजाम अब तक नहीं किए गए.इस घटना ने एक बार फिर गांवों में खुले कुओं और डीजे के तेज शोर से होने वाले खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।