कृषि मंथन-2026:CM डॉ मोहन ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

krishi-manthan-2026-cm-dr-mohan-yadav-present

कृषि मंथन-2026:CM डॉ मोहन ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

कृषि मंथन-2026cm डॉ मोहन ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

Krishi manthan 2026: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मंथन-2026 कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने 13 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नवीन प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया, और इसका नामकरण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रशासनिक भवन किया गया है।

[caption id="attachment_145825" align="alignnone" width="1187"]CM डॉ मोहन ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण CM डॉ मोहन ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण[/caption]

Krishi manthan 2026: विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें बोहानी में 1.11 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित गन्ना अनुसंधान केंद्र का प्रशासनिक भवन, बालाघाट में 1 करोड़ रुपए से बना कौशल विकास केंद्र और जबलपुर में 1.26 करोड़ रुपए से निर्मित स्वचालित तरल जैव उर्वरक उत्पादन केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 4.92 करोड़ रुपए लागत की चार इकाइयों का भी लोकार्पण किया गया।

Krishi manthan 2026: 100 से अधिक प्रस्तुती

कृषि मंथन कार्यक्रम में 1 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि क्षेत्र से संबंधित 100 से अधिक नवाचार-आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं। इस प्रदर्शनी में कृषि सखी प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण मॉडल, प्राकृतिक खेती मॉडल, ड्रोन हाईटेक हब, पराली कटिंग हार्वेस्टर मशीन और बैटरी ऑपरेटेड रिच प्लांटर की ड्रिप लाइन इंस्टालर जैसे कई तकनीकी मॉडल प्रदर्शित किए गए।

छात्र ने बनाया प्लांट डॉक्टर डिवाइस

प्रदर्शनी में एमटेक अंतिम वर्ष के छात्र आर्यन चंद्र द्वारा विकसित 'प्लांट डॉक्टर' डिवाइस विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह डिवाइस रोग की पहचान के साथ-साथ उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान करती है और रियल टाइम व ऑफलाइन दोनों मोड में कार्य करती है।

200 लीटर जैविक खाद तैयार

बता दें कि इनपुट संसाधन केंद्र परियोजना संचालक आत्मा के अंतर्गत, पनागर विकासखंड के मोहनिया ग्राम के कृषक अनिल पटेल ने एक बायो-डाइजेस्ट यूनिट प्रस्तुत की। 45 दिनों में लगभग 200 लीटर जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

अयोध्या राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट CM योगी आदित्यनाथ को सौंपी।

MP सरकार का फैसला:सांदीपनि स्कूलों में अब ‘इलेक्ट्रिक किचन’ से बनेगा मिड-डे मील, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित भोज

राज्य

MP सरकार का फैसला:सांदीपनि स्कूलों में अब ‘इलेक्ट्रिक किचन’ से बनेगा मिड-डे मील, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित भोज

मध्य प्रदेश सरकार ने सांदीपनि स्कूलों में इलेक्ट्रिक किचन व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिलेगा।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के इवेंट में जॉन अब्राहम ने सिक्योरिटी गार्ड को रोक कर फैन को बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

देश-विदेश

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले प्राचीन कंकालों का अध्ययन से हड़प्पा काल की जीवनशैली, स्वास्थ्य और प्रवास संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

राज्य

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

मध्यप्रदेश में यूसीसी के प्रारूप पर चर्चा तेज हुई है, जिसमें आदिवासी समाज के लिए चार प्रमुख सुझाव प्रस्तावित किए गए हैं। समिति इन पर विचार कर रही है।