युवा विकास पर बड़ी घोषणाएँ

सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रमुख घोषणाएं

मध्यप्रदेश में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, रोजगार, और स्टार्टअप के लिए कई नई योजनाएँ और सुविधाएँ घोषित कीं।

By : शिवम् पांडेय
सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रमुख घोषणाएं

भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं और विद्यार्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर शोध, स्टार्टअप, कौशल विकास और रोजगार तक सरकार ने कई नए कदम उठाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को अवसर और संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने पर सरकार का विशेष फोकस है।

सरकारी कॉलेजों में मुफ्त कोचिंग और AI लैब

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही सभी सरकारी कॉलेजों में अत्याधुनिक आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और एडवांस कम्प्युटिंग लैब स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

शोधार्थियों की राशि बढ़ेगी, 5 करोड़ का आइडिया फंड

उच्च शिक्षा में शोध को बढ़ावा देने के लिए शोधार्थियों को मिलने वाली मासिक राशि 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की घोषणा की गई है। शोध संस्थाओं के लिए विश्वविद्यालय निधि से 1 करोड़ रुपए का फंड स्थापित करने का प्रावधान भी किया गया है। वहीं, युवाओं के नए और उपयोगी स्टार्टअप आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए 5 करोड़ रुपए का आइडिया फंड बनाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं के आइडिया को शुरुआती स्तर पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

रोजगार और कौशल विकास पर सरकार का फोकस

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक प्लेसमेंट एजेंसी नियुक्त की जाएगी। इसके जरिए युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश के एक लाख युवाओं को कौशल उन्नयन योजना से जोड़ने की भी घोषणा हुई है। इसके अलावा प्रत्येक संभाग में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS की 500 नई इकाइयां भी गठित की जाएंगी।

PSC अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त परीक्षा का मौका

मुख्यमंत्री ने कहा कि PSC की सालाना परीक्षा के अलावा अब हर वर्ष एक विशेष परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अतिरिक्त अवसर मिलने की उम्मीद है। स्नातकोत्तर की छात्राओं को गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना के दायरे में शामिल करने की भी घोषणा की गई है। वहीं, वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में आगे बढ़ाने के लिए एक पोर्टल शुरू किया जाएगा। इस पर युवा अपने आइडिया और सुझाव दे सकेंगे और उपयोगी सुझावों को लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

2027 में फिर GIS, 12 मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटी

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में फिर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अगले वर्ष प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा की गई है। रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए 12 स्किल यूनिवर्सिटी भी शुरू की जाएंगी। सरकार का कहना है कि इन पहलों के जरिए युवाओं को उच्च शिक्षा, कौशल, रोजगार और स्टार्टअप के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

टीकमगढ़ में ग्रामीणों का देसी लक्ष्मण झूला: ड्रम-रस्सियों से बनाया पुल, जान जोखिम में डालकर तालाब पार कर रहे लोग

टीकमगढ़ में ग्रामीणों का देसी लक्ष्मण झूला: ड्रम-रस्सियों से बनाया पुल, जान जोखिम में डालकर तालाब पार कर रहे लोग

टीकमगढ़ के रानीपुरा गांव में ग्रामीणों ने ड्रम और बांस से एक अस्थायी पुल बनाया है। यह पुल उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है।

भोपाल में CM Youth Conclave-2026: CM डॉ मोहन ने 80+ स्टॉल्स की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

भोपाल में CM Youth Conclave-2026: CM डॉ मोहन ने 80+ स्टॉल्स की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

भोपाल के लाल परेड मैदान में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 आयोजित किया गया, जहाँ युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, और कौशल विकास पर जोर दिया गया।

महू-नीमच फोरलेन पर थार सवारों की गुंडागर्दी, टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

महू-नीमच फोरलेन पर थार सवारों की गुंडागर्दी, टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मध्य प्रदेश के धार जिले में टोल प्लाजा पर बैरियर उठाने में हुई देरी पर युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर