मध्य प्रदेश में भारी बारिश

एमपी में तीन मानसूनी सिस्टम एक्टिव: खंडवा में 5 इंच, सेंधवा में साढ़े 4 इंच बारिश, 4 लोगों का रेस्क्यू

मध्य प्रदेश में तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश। रेस्क्यू ऑपरेशन और फसलों को नुकसान की सूचना।

एमपी में तीन मानसूनी सिस्टम एक्टिव: खंडवा में 5 इंच, सेंधवा में साढ़े 4 इंच बारिश, 4 लोगों का रेस्क्यू

मध्य प्रदेश में एक साथ तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक खासकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को उज्जैन सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर और धार में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

खंडवा में 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

खंडवा जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 128 मिमी यानी 5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। आबना और सुक्ता नदी में तेज बहाव के कारण हांड़ी-कुंडी गांव के पास बने टापू पर चार लोग फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने करीब साढ़े 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, लगातार बारिश से कपास और मक्का की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

सेंधवा में घरों और खेतों में घुसा पानी

बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक में 24 घंटे में साढ़े चार इंच से अधिक बारिश हुई। धनोरा गांव में नाले का पानी 10 से 15 घरों में घुस गया, जिससे करीब दो फीट तक जलभराव हो गया। कई खेतों में खड़ी मक्का की फसल गिर गई, जबकि क्षेत्र का सबसे बड़ा तालाब ओवरफ्लो हो गया। वरला और बलवाड़ी इलाके में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।

बारिश का आंकड़ा अब भी सामान्य से कम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 47 जिलों में अब भी औसत से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर समेत 8 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। जून के बाद जुलाई में भी बारिश का कुल आंकड़ा सामान्य से कम रहा, हालांकि आने वाले दिनों में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण बारिश में और तेजी आने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर