मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून

एमपी के 15 जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन तेज बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में मानसून ने फिर से दस्तक दी है, 35 से अधिक जिलों में बारिश जारी है। IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

एमपी के 15 जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन तेज बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 36 घंटों से प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने बुधवार को 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार, शिवपुरी, गुना, सागर और डिंडौरी जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार और बड़वानी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

335.3 मिमी (13.2 इंच) बारिश हो जानी चाहिए थी

लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के वर्षा आंकड़ों में भी सुधार देखने को मिला है। सोमवार तक जहां प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, वहीं मंगलवार तक यह कमी घटकर 14 प्रतिशत रह गई। अब तक प्रदेश में औसतन 286.8 मिमी (11.3 इंच) बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक 335.3 मिमी (13.2 इंच) बारिश हो जानी चाहिए थी।

14 जिलों में बारिश सामान्य

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 41 जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि देवास, भोपाल, इंदौर, सीहोर, उज्जैन, राजगढ़ और हरदा सहित 14 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक हुई है। देवास प्रदेश का सबसे अधिक वर्षा वाला जिला बना हुआ है, जहां अब तक करीब 18.4 इंच बारिश दर्ज की गई है।

यातायात प्रभावित होने की आशंका

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। इससे कृषि और जलाशयों को लाभ मिलेगा, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी रहेगी।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026