मानसून विदाई मध्यप्रदेश

एमपी में मानसून की विदाई: 4% कम बारिश, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी; पश्चिम में कमी बरकरार

मध्यप्रदेश में मानसून ने दी विदाई, पूरे सीजन में सामान्य से 4% कम बारिश हुई। पूर्वी हिस्से में अधिक जबकि पश्चिमी हिस्से में कम बारिश दर्ज की गई।

एमपी में मानसून की विदाई: 4% कम बारिश, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी; पश्चिम में कमी बरकरार

मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। 24 जून को प्रदेश में पहुंचा मानसून 3 अक्टूबर तक सक्रिय रहा। पूरे सीजन में 908.4 मिमी यानी करीब 35.8 इंच बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 949.5 मिमी यानी 37.3 इंच है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से करीब 4% कम बारिश दर्ज हुई।

पूर्वी एमपी में ज्यादा, पश्चिम में कम

बारिश के आंकड़ों में पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के बीच बड़ा अंतर रहा। पूर्वी हिस्से में सामान्य से 4% ज्यादा बारिश हुई, जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में 12% कमी रही। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कुल मिलाकर बेहतर बारिश हुई, लेकिन कई जिलों में सामान्य से कम पानी भी गिरा।

25 जिलों में बारिश का कोटा पूरा

प्रदेश के 25 जिलों में सामान्य बारिश का आंकड़ा पार हो गया। इनमें भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडोरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर शामिल हैं।

30 जिलों में बारिश रही कम

दूसरी ओर प्रदेश के 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में कमी ज्यादा रही। आलीराजपुर, धार, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, सीहोर, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में सामान्य से कम पानी दर्ज किया गया।

तीन दिन धूप, फिर बारिश के आसार

4 से 6 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान दिन में धूप और गर्मी बढ़ेगी। 7 अक्टूबर से पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है। 8 और 9 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।

दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंडक

मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। इस बार जून में सामान्य से 14% कम बारिश हुई थी, जिसकी भरपाई पूरे सीजन में नहीं हो सकी।

संबंधित सामग्री

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर