मध्य प्रदेश में UCC विधेयक पारित

MP UCC Bill: 2008 के बाद की शादियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नहीं कराया तो 25 हजार तक जुर्माना

मध्य प्रदेश ने UCC विधेयक पारित कर दिया है, जिसमें विवाह पंजीकरण, निवास, और कानूनी प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं।

MP UCC Bill: 2008 के बाद की शादियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नहीं कराया तो 25 हजार तक जुर्माना

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित हो गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद मध्य प्रदेश यूसीसी बिल पास करने वाला चौथा भाजपा शासित राज्य बन गया है। अब विधेयक को राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद यह कानून पूरे प्रदेश में लागू होगा।

निवासियों के लिए भी नए नियम तय किए

यूसीसी के तहत बहुविवाह, ट्रिपल तलाक, हलाला और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े प्रावधानों के साथ विवाह, नौकरी, संपत्ति और राज्य से बाहर रहने वाले स्थायी निवासियों के लिए भी नए नियम तय किए गए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव विवाह पंजीकरण को लेकर किया गया है। 23 सितंबर 2008 के बाद से यूसीसी लागू होने तक हुई सभी ऐसी शादियां, जिनका अब तक पंजीयन नहीं हुआ है, उन्हें कानून लागू होने के एक वर्ष के भीतर अनिवार्य रूप से रजिस्टर कराना होगा। यदि तय समय में पंजीयन नहीं कराया गया तो रजिस्ट्रार नोटिस जारी करेगा और इसके बाद भी पंजीयन नहीं होने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, केवल रजिस्ट्रेशन नहीं होने से विवाह अवैध नहीं माना जाएगा। 23 सितंबर 2008 से पहले हुई शादियों का पंजीयन स्वैच्छिक रहेगा।

हलफनामा या अन्य दस्तावेज मान्य नहीं होंगे

नौकरी से जुड़े मामलों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। सरकारी और निजी संस्थानों में कर्मचारियों की वैवाहिक स्थिति या पति-पत्नी का नाम सेवा रिकॉर्ड में तभी जोड़ा जाएगा, जब यूसीसी के तहत जारी विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। अब केवल शादी का कार्ड, हलफनामा या अन्य दस्तावेज मान्य नहीं होंगे।

व्यवसाय के कारण राज्य से बाहर रह रहे

संपत्ति विवाद की स्थिति में अदालत जरूरत पड़ने पर 'रक्षक' नियुक्त कर सकेगी, जो न्यायालय की निगरानी में संपत्ति का संरक्षण करेगा। वहीं यह कानून मध्य प्रदेश के उन स्थायी निवासियों पर भी लागू होगा, जो नौकरी, पढ़ाई या व्यवसाय के कारण राज्य से बाहर रह रहे हैं।

कानूनी प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे

राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यूसीसी पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगा और विवाह पंजीकरण सहित कई पारिवारिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026