पटवारियों के प्रमोशन की तैयारी

सरकार का पटवारियों को बड़ा तोहफाः 1050 पटवारियों का होगा प्रमोशन, बनेंगे राजस्व निरीक्षक, प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित पटवारियों के प्रमोशन के लिए कदम उठाया, जिससे उनकी भूमिकाएँ और अधिकार बढ़ेंगे।

By : सोनिया रायकवार
सरकार का पटवारियों को बड़ा तोहफाः 1050 पटवारियों का होगा प्रमोशन, बनेंगे राजस्व निरीक्षक, प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश के पटवारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार करीब 1050 पटवारियों को प्रमोशन देकर राजस्व निरीक्षक (RI) बनाने की तैयारी कर रही है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पटवारियों के लिए इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

राजस्व विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

पटवारियों की पदोन्नति को लेकर राजस्व विभाग और भू-संसाधन प्रबंधन ने प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र भेजकर पात्र पटवारियों से जुड़ी जरूरी जानकारी और दस्तावेज मांगे गए हैं।

50 साल से कम उम्र वालों की सूची

प्रमोशन प्रक्रिया के लिए 50 वर्ष से कम आयु वाले पटवारियों की सूची तैयार की गई है। कलेक्टरों से संबंधित पटवारियों का सर्विस रिकॉर्ड, विभागीय जांच की जानकारी और गोपनीय प्रतिवेदन यानी CR भेजने को कहा गया है। इन दस्तावेजों के आधार पर पात्रता की जांच की जाएगी, ताकि पदोन्नति की प्रक्रिया में किसी तरह की कानूनी या प्रशासनिक अड़चन न आए।

RI बनने से बढ़ेंगे अधिकार

पटवारी से राजस्व निरीक्षक बनने के बाद कर्मचारियों की जिम्मेदारियां और अधिकार बढ़ेंगे। इससे राजस्व से जुड़े कामों, सीमांकन और अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी उनकी भूमिका बढ़ेगी।

पटवारियों को प्रमोशन का इंतजार

प्रदेश में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पटवारियों के बीच इस प्रक्रिया को लेकर उम्मीद बढ़ी है। विभाग की ओर से जरूरी जानकारी और रिकॉर्ड जुटाने के बाद पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

संबंधित सामग्री

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बताने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर