मध्य प्रदेश में देर रात सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

एमपी में भीषण सड़क हादसा

मध्य प्रदेश में देर रात सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना में शामिल टवेरा गाड़ी ट्राली से टकराई थी।

मध्य प्रदेश में देर रात सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

MP भीषण सड़क हादसे में 5 मौत |

MP में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। जहा नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र में देर रात 1 सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक कार टवेरा वाहन से बारात से लौट रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 5 लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देर रात 2 बजे की घटना

बता दें कि माखन नगर के महेंद्रवाढ़ी ग्राम के रहने वाले बाराती देर रात करीब 2 बजे बुधनी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आचलखेड़ा गांव के समीप उनकी टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्राली में पीछे से जा घुसी। और टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए।

चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका

जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। अंधेरा और वाहन की बुरी हालत के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण रात के समय चालक को झपकी आना माना जा रहा है, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी।

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

राज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

राज्य

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए तैयारियां तेज की। नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि आज, विधेयक जुलाई में पेश होगा।

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

राज्य

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

मध्य प्रदेश सरकार ने 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन देने की व्यवस्था लागू की है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

राज्य

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

मध्य प्रदेश सरकार ने 48 लाख ग्रामीण भू-खण्डधारकों को निशुल्क रजिस्ट्री प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे राज्य पर 3800 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

मध्य प्रदेश में 26 जून तक गर्मी, लू और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

राज्य

मध्य प्रदेश में 26 जून तक गर्मी, लू और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

मध्य प्रदेश में मानसून की देरी से गर्मी और उमस बढ़ी। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट जारी किया। अगले कुछ दिनों में तापमान और बारिश का यह मिश्रित दौर जारी रहेगा।