CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश में किसान कल्याण पहल

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

cm डॉ यादव के प्रयासों का दिखा असर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव |

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान कल्याण के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं, इसका अंदाजा इस फैसले से लगाया जा सकता है। उनके अनुरोध पर केंद्र सरकार ने प्रदेश का गेहूं खरीदी कोटा बढ़ा दिया है। भारत सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए 78 लाख मीट्रिक टन का कोटा निर्धारित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी भावना को दर्शाता है। 

CM की पोस्ट

केंद्र सरकार के गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने के बाद सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा,  

मध्यप्रदेश के किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय। प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादन बढ़ा है, इसलिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था। मुझे प्रसन्नता है कि केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। गेहूं खरीदी चरणबद्ध तरीके से पहले छोटे किसानों, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है, उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सशक्त कदम है।

किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता

गौरतलब है कि,प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। वे किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार फसल बीमा, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार, और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने जैसी कई पहलें कर रही है। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए भी सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है। 

सकारात्मक बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नीतियों का स्पष्ट उद्देश्य है किसानों की आय बढ़ाना, खेती को लाभकारी बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना। केंद्र और राज्य के समन्वय से किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसान कल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयास न केवल वर्तमान को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि भविष्य के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

राज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

राज्य

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए तैयारियां तेज की। नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि आज, विधेयक जुलाई में पेश होगा।