मकर संक्रांति पर चंबल की शाही गजक की मिठास:बीहड़ों से बाहर निकलकर विदेश तक पहचान

morena-gajak-makar-sankranti-chambal-special

मकर संक्रांति पर चंबल की शाही गजक की मिठास:बीहड़ों से बाहर निकलकर विदेश तक पहचान

मकर संक्रांति पर चंबल की शाही गजक की मिठासबीहड़ों से बाहर निकलकर विदेश तक पहचान

मुरैना की शाही गजक: कभी बीहड़ों और बागियों के लिए पहचाना जाने वाला चंबल अंचल अब अपनी मिठास से देश-दुनिया में नाम कमा रहा है. मकर संक्रांति नजदीक आती है, मुरैना की गलियां तिल, गुड़ और घी की खुशबू से महक उठती हैं. यही वह समय होता है, जब मुरैना की शाही गजक अपने पूरे शबाब पर होती है. वैसे गजक तो कई जगह बनती है, लेकिन मुरैना की गजक की असली पहचान उसकी तासीर और स्वाद में छिपी है. जो सीधे-सीधे चंबल के पानी और यहां के अनुभवी कारीगरों से जुड़ी मानी जाती है.

मुरैना की शाही गजक: संक्रांति आते ही हवा में घुल जाती है गजक की खुशबू

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही मुरैना में गजक का मौसम शुरू हो जाता है, लेकिन मकर संक्रांति पर इसका बाजार चरम पर पहुंच जाता है। जिले की हर गली, हर चौराहे पर गजक की दुकानें सज जाती हैं. अनुमान के मुताबिक, मुरैना जिले में करीब 400 से 500 गजक की दुकानें हैं, जो केवल सर्दियों के तीन-चार महीनों में ही करोड़ों रुपये का कारोबार कर लेती हैं. Also Read-Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन इस तरह से करें पूजा, मिलेंगे कई लाभ!

मुरैना की शाही गजक: विदेशों तक पहुंच रही मुरैना की मिठास

मुरैना की गजक अब सिर्फ मध्यप्रदेश या उत्तर भारत तक सीमित नहीं रही. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, सूरत, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में इसकी जबरदस्त मांग है। यही नहीं, यहां की गजक इंग्लैंड और अमेरिका जैसे देशों तक भी निर्यात की जा रही है. दुकानदार बताते हैं कि मकर संक्रांति के आसपास बड़ी संख्या में लोग गजक और गुड़ के लड्डू पार्सल कराकर अपने रिश्तेदारों और मित्रों को भेजते हैं, जिससे मुरैना की मिठास दूर-दराज तक पहुंचती है। Also Read-Makar Sankranti 2026: इस दिन से शुरु हो जाते है शुभ काम, जानिए महत्व!

सिर्फ मुरैना में मिलती हैं गजक की शाही वैरायटी

चंबल अंचल में पारंपरिक गुड़-तिल की गजक तो वर्षों से मशहूर है, लेकिन समय के साथ यहां स्वाद के नए प्रयोग भी देखने को मिलते हैं। मुरैना में करीब 25 तरह की गजक उपलब्ध है. फेमस वैरायटी पारंपरिक गुड़-तिल्ली गजक काजू गजक और काजू पट्टी समोसा गजक ड्राई फ्रूट लड्डू गजक रोल मूंगफली वाली गजक खस्ता गजक तिलकुट गुड़ ड्राई फ्रूट रोल गजक मकर संक्रांति पर गजक के साथ-साथ गुड़ के लड्डू की मांग भी तेजी से बढ़ जाती है।

इम्यूनिटी बूस्टर मानी जाती है गजक

मुरैना में करीब 103 वर्षों से गजक बनाने की परंपरा चली आ रही है। शुद्ध देसी गुड़ और चंबल में उपजे तिल से बनी गजक को सर्दियों में शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। यही वजह है कि इसे इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा जाता है.यहां के कारीगर इतने माहिर हैं कि महज 20 मिनट में गजक तैयार कर देते हैं, लेकिन इसकी असली कसौटी गुड़ की चाशनी की सही पकावट और तिल को भूनने का सही समय होता है।
जाने कैसे बनती है शाही गजक?
गजक कारीगर बताते हैं, शाही गजक सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि हुनर की पहचान है. सबसे पहले शुद्ध देसी गुड़ और साफ तिल लिया जाता है। तिल को धीमी आंच पर ऐसा सेंका जाता है कि खुशबू आए, जले नहीं. उधर गुड़ की चाशनी तैयार होती है, जिसे ठंडा कर लकड़ी के सहारे बार-बार खींचा जाता है, जब तक वह बर्फ जैसी सफेद न हो जाए. यही इसकी असली पहचान है। फिर इसे भुने तिल में मिलाकर कुटाई की जाती है और पत्थर की पाट पर फैलाकर काटा जाता है.

संबंधित सामग्री

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

राज्य

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के कमरे में रहने वाले एक दोस्त ने दी।

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

राज्य

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल के कटारा हिल्स में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

राज्य

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.