मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट, गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां

एमपी में गर्मी का कहर

मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट, गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण लू का अलर्ट जारी। कई शहरों में तापमान 44 डिग्री से अधिक। लोगों को गर्मी से सावधान रहने की सलाह दी गई।

मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां

MP में गर्मी का कहर जारी है. जहा लू का अलर्ट एमपी के सभी जिलों में जारी है। लोगों के बिमार होने का आकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इन दिनों पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों को छोड़कर पूरा मध्य प्रदेश हीट वेव यानी लू की चपेट में है। मौसम केंद्र, भोपाल ने अगले 4 दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को करीब 40 जिलों में गर्म हवा चलेगी। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में 15, 16 और 17 मई को तीव्र लू की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दोपहर 12 से 3 बजे तक गर्मी का ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बना रहा। शाजापुर और छतरपुर के नौगांव में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहर प्रदेश में सबसे गर्म रहे। वहीं, 9 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार रहा। शाजापुर-नौगांव के बाद खरगोन में पारा 44.6 डिग्री, खंडवा-रतलाम में 44.5 डिग्री, खजुराहो में 44.3 डिग्री, रायसेन-दमोह में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में 43.4 डिग्री, जबलपुर में 43.3 डिग्री, इंदौर में 43 डिग्री और ग्वालियर में 41.8 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रहा।

इंदौर-उज्जैन में वॉर्म नाइट का अलर्ट

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास और धार में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है। वॉर्म नाइट की चेतावनी होने से यहां रात में भी पारा बढ़ा हुआ रहेगा।

भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोक नगर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी लू चलेगी।

वहीं, जबलपुर, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल में तेज गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि, यहां लू का अलर्ट नहीं है।

मई के 14 में से 12 दिन गिरा पानी

मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था। लगातार 11 दिन यानी 10 मई तक प्रदेश में बारिश हुई। इस वजह से मई के पहले सप्ताह में बारिश हुई।

11 मई को आंधी-बारिश का दौर थमा। लेकिन 12, 13-14 मई को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। इस तरह मई के 14 में से 12 दिन आंधी, बारिश या ओलावृष्टि का असर रहा। शुक्रवार को कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।

संबंधित सामग्री

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

देश-विदेश

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को मानसून छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार में बढ़ सकती है बारिश।

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

देश-विदेश

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

मानसून ने भारत के 19 राज्यों को कवर किया है, पर तेलंगाना में रुका हुआ है। ऊँचे तापमान और बिजली गिरने से मौतें भी हुई हैं।

NEET-UG 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल, मल्टी लेयर सिक्योरिटी

देश-विदेश

NEET-UG 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल, मल्टी लेयर सिक्योरिटी

NEET-UG 2026 की परीक्षा से पहले, NTA देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी ताकि सुरक्षा और व्यवस्था की जांच की जा सके।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।