कूनो के बाद अगला मिशन: असम के जंगली भैंसे, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते

mp-wildlife-plan-assam-wild-buffalo-botswana-cheetahs

कूनो के बाद अगला मिशन: असम के जंगली भैंसे, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते

कूनो के बाद अगला मिशन असम के जंगली भैंसे बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते

mp wildlife: मध्यप्रदेश के जंगलों में वन्यजीव संरक्षण को लेकर सरकार एक के बाद एक बड़े कदम उठाने की तैयारी में है। कूनो नेशनल पार्क में चीतों की बसाहट के बाद अब नजर असम के जंगली भैंसों पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ किया कि राज्य के वनों में जैव-विविधता बढ़ाने के लिए केंद्र के साथ मिलकर ठोस योजना पर काम चल रहा है। नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात के दौरान इस पूरे रोडमैप पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में चीतों के पुनर्स्थापन से लेकर भविष्य की योजनाओं तक कई अहम बिंदुओं पर बातचीत हुई।

mp wildlife: 28 फरवरी को बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी कि 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे। इन चीतों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और निगरानी को लेकर पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफल बसाहट ने यह साबित किया है कि मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण के लिए अनुकूल राज्य है।

mp wildlife: अब असम के जंगली भैंसे पर फोकस

बैठक में असम से जंगली भैंसों को मध्यप्रदेश के वनों में बसाने के प्रस्ताव पर भी गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए जरूरी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने पर विचार किया जा रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और पर्यटन की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। Also Read-भीमबैठका की प्रागैतिहासिक धरोहर को नया ठिकाना, 19 करोड़ से बनेगा रॉक आर्ट इको पार्क म्यूजियम

केंद्र से मिला भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मध्यप्रदेश के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वस्त्र मंत्रालय के लंबित मामलों पर भी चर्चा

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की। उद्योग भवन में हुई बैठक में वस्त्र विभाग से जुड़े केंद्र स्तर पर लंबित मामलों पर चर्चा हुई और जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया गया। बैठक में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव सहित मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.अब निगाहें आने वाले दिनों पर हैं, जब चीतों के नए दल के साथ मध्यप्रदेश के जंगलों में वन्यजीव संरक्षण की यह कहानी एक और मोड़ लेगी। Also Read-Navgrah Temple Dabra: इस शहर में बना विश्व का पहला नवग्रह शक्तिपीठ, जानिए कब है प्राण प्रतिष्ठा!

संबंधित सामग्री

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल,  लोग मानते हैं जावंत

राज्य

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल, लोग मानते हैं जावंत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भालू मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। यह अनोखी घटना 2013 से जारी है, जिसमें भालू बिना किसी उपद्रव के प्रसाद लेकर वापस जंगल जाते हैं।

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

राज्य

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

भोपाल में प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास परियोजना को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में मंजूरी मिली। परियोजना पर 2900 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान।

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज स्कॉटलैंड-न्यूजीलैंड, श्रीलंका-आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबले होंगे।

उज्जैन में बनेगा स्थायी सिंहस्थ कार्यालय, किसानों को शून्य ब्याज ऋण योजना जारी रखने पर फैसला आज

राज्य

उज्जैन में बनेगा स्थायी सिंहस्थ कार्यालय, किसानों को शून्य ब्याज ऋण योजना जारी रखने पर फैसला आज

मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जो पूरे वर्ष कार्यरत रहेगा और सिंहस्थ महाकुंभ की निरंतर तैयारी करेगा।