मुख्यमंत्री डॉ. यादव का झाबुआ दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 को झाबुआ प्रवास पर, बांटेंगे 300 करोड़ रुपये के ऋण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जुलाई को झाबुआ में स्व-सहायता समूहों की क्षमता वर्धन और ऋण वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 को झाबुआ प्रवास पर, बांटेंगे 300 करोड़ रुपये के ऋण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 को झाबुआ प्रवास पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जुलाई को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित "स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करेंगे। वे समूहों को 300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत किसानों के साथ संवाद भी करेंगे। साथ ही 174.64 करोड़ रुपये के 29 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 109.17 करोड़ रुपये के 28 विकास एवं आधारभूत संरचना कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 

हितग्राहियों को हितलाभ वितरण

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे और मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, ग्रामीण आजीविका संवर्धन तथा स्व-रोजगार को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत कृषकों से संवाद के दौरान उनके अनुभव जानेंगे तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों पर चर्चा भी करेंगे। साथ ही जिले के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 215 स्व-सहायता समूहों को 10.8 करोड़ का ऋण वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव "आजीविका मेला'' प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

संबंधित सामग्री

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले में नई सड़कें, एयरपोर्ट सुविधा, और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई बिजली व्यवस्था के साथ साकार हो रही हैं योजनाएं।

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बताने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर