सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्दे...

उज्जैन में विकास कार्यों का निरीक्षण

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें रोड चौड़ीकरण और रामघाट पर किए गए काम शामिल हैं।

सीएम डॉ यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 मई को सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर उज्जैन में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रोड चौड़ीकरण और रामघाट पर हुए कामों को देखा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर हमारी सरकार पूरी योजना के साथ काम कर रही है। ये काम इस तरह किए जा रहे हैं कि भविष्य में शहर के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिले। हम अपने सारे कामों पर बारीकी के साथ नजर रखे हुए हैं। 

विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि 30 जून तक क्षिप्रा-गंगा दशहरे के अवसर पर पूरे प्रदेश में एक साथ सामूहिक रूप से श्रमदान का संकल्प किया है। नदी, नहर, कूंए, बावड़ी, तालाब, लगभग सभी स्थानों पर जनभागीदारी से जल संरक्षण किया जाएगा। मुझे इस बात का संतोष है कि जल संरक्षण के काम को लेकर मध्यप्रदेश देश में नंबर वन है। इस मामले में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। मैं कल ही जल शक्ति मंत्रालय में इन आंकड़ों को देख रहा था। उम्मीद करेंगे कि हमारा ये क्रम बरकरार रहे। 

जल संरक्षण पर और अच्छा काम होगा

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जल ही जीवन है। जल संरक्षण के संकल्प के लिए ही सालों पहले से यहां रामघाट से क्षिप्रा परिक्रमा, गंगा दशहरा मनाने की परंपरा प्रारंभ की गई थी। मैं उम्मीद करता हूं कि इस साल निकलने वाली गंगा दशमी की परिक्रमा भी गौरव के साथ मनाई जाए। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर जल संरचनाओं पर काम कर रहे हैं। भविष्य में इस पर और अच्छे से काम होगा। 

बढ़ा रहे जनता की सुविधाएं

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी तरह के काम करते हुए जनता की सुविधाओं को बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार सारी चीजों की मॉनिटरिंग भी कर रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि हमारे इन सारे निर्माण कार्यों का दूरगामी परिणाम हो। इन कामों से शहर और दर्शनार्थियों को लंबे समय तक लाभ मिले। उज्जैन ऐतिहासिक नगरी होने के साथ-साथ पौराणिक नगरी भी है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि यहां के जनप्रतिनिधि-जनता-प्रशासन सब मिलकर पूरी श्रद्धा के साथ काम कर रहे हैं। सरकार का मुखिया और यहां का विधायक होने के नाते मैं इसके लिए सबका अभिनंदन भी तरता हूं और गर्व भी करता हूं।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।

सतना जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में घुसा अजगर का बच्चा, मचा हड़कंप

राज्य

सतना जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में घुसा अजगर का बच्चा, मचा हड़कंप

सतना जिला अस्पताल में प्रसव वार्ड में अजगर के बच्चे के दिखने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे।