क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

mumbai-climate-week-with-cm-mohan

क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश  मुख्यमंत्री डॉ यादव

Mumbai Climate Week: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मुंबई में आयोजित ‘मुंबई क्लाइमेट वीक-2026’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्लाइमेट चेंज को मानव अस्तित्व, आर्थिक स्थिरता और भावी पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ी गंभीर वैश्विक चुनौती करार देते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन ही सतत प्रगति का मूल आधार है।

[caption id="attachment_135094" align="alignnone" width="1179"]मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव[/caption]

समयबद्ध समाधान पर काम करना आज की जरूरत-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि क्लाइमेट चेंज एक गंभीर वैश्विक चुनौती है। क्लाइमेट चेंज मानव अस्तित्व, आर्थिक स्थिरता और भावी पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि सतत् विकास की राह में हम पर्यावरण की अनदेखी नहीं कर सकते। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना ही प्रगति का मूल आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि क्लाइमेट चेंज के मामले में ठोस और समयबद्ध समाधान पर काम करना आज की जरूरत है।

Mumbai Climate Week: व्यापार-व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे-मुख्यमंत्री यादव

साथ ही मुख्यमंत्री यादव ने कहा की नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मप्र में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने का विश्वास और सुरक्षा की गारंटी देते हुए कहा कि राज्य और निवेशक मिलकर देश को नवकरणीय ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली देने की दिशा में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। निवेशकों के साथ हमारा रिश्ता नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में व्यापार-व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

मध्यप्रदेश भारत के अग्रणी राज्यों में से एक

Mumbai Climate Week: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरित ऊर्जा उत्पादन के जरिए क्लाइमेट चेंज से निपटने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार के नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भारत के उन अग्रणी राज्यों में से एक है, जिसने नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जिसने ईवी नीति बनाई, जो क्लाइमेट चेंज की ओर कारगर कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश में 300 मेगावाट 4 घंटे सौर-सह एनर्जी स्टोरेज परियोजना, 300 मेगावाट 6 घंटे सौर-सह एनर्जी परियोजना सहित 24x7 घंटे नवकरणीय ऊर्जा बैटरी आधारित एनर्जी स्टोरेज परियोजना पर काम कर रही है। यह एक नया प्रयोग है। यह भारत की अपनी तरह की पहली परियोजना है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जो इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

संबंधित सामग्री

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

देश-विदेश

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, छह लोकसभा सांसदों ने उद्धव ठाकरे गुट छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में प्रवेश किया। उधर, उद्धव गुट में नई टूट की अटकलें बढ़ीं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद, जाना चीता संरक्षण के लिए कौन-कौन से हो रहे प्रयास?

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद, जाना चीता संरक्षण के लिए कौन-कौन से हो रहे प्रयास?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कूनो नेशनल पार्क में चीता संरक्षण पर चीता मित्रों से विस्तृत वार्ता की और चीतों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।