नवा रायपुर में पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और म...

nawa-raipur-first-space-center-inauguration-shubhanshu-shukla

नवा रायपुर में पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

नवा रायपुर में पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Nawa Raipur Space Center: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में राज्य के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया गया। भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया।

‘बच्चों के लिए नए सपनों के मार्ग’

इस मौके पर शुभांशु शुक्ला ने स्टूडेंट्स से बात की, और अंतरिक्ष से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए। उन्हें सुनने को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए नए सपनों के मार्ग खोलेगा। अब प्रदेश के विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक को नजदीक से समझ सकेंगे और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। [caption id="attachment_132080" align="alignnone" width="580"]अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ[/caption]

Nawa Raipur Space Center: आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस केंद्र 

बता दे, यह अंतरिक्ष केंद्र आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है। यहां विद्यार्थियों को सैटेलाइट निर्माण, उसकी जांच और ट्रैकिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए लैब, ग्राउंड स्टेशन और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था की गई है।

अन्य जिलों में भी केंद्र स्थापित किए जाएंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह केंद्र न सिर्फ छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि भविष्य में छत्तीसगढ़ को स्पेस टेक्नोलॉजी और अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे केंद्र बनाए जाएंगे ताकि छात्रों को उच्च तकनीकी ज्ञान और करियर के अवसर प्रदान किए जा सकें। [caption id="attachment_132081" align="alignnone" width="586"]मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय[/caption]

युवाओं को साइंस के क्षेत्र में मिलेगी नई दिशा 

Nawa Raipur Space Center: जिला प्रशासन और IDYM फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ के माध्यम से राज्य के युवाओं को साइंस के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप और तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहब भी मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।