NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

Tragedy at Alaknanda River

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

Anand Sohan, a third-year computer science student from NIT Srinagar, drowned in the Alaknanda River while swimming with friends.

nit श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा 5 दिन बाद मिला शव

Student Body Found Alaknanda River:  उत्तराखंड के NIT श्रीनगर में कंप्यूटर साइंस के 3rd ईयर छात्र आनंद सोहन (तेलंगाना निवासी) की अलकनंदा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। 26 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे वह अपने दोस्तों के साथ SSB श्रीनगर के पास नदी में नहाने गए थे।  

डाइव लगाते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आनंद नदी किनारे मौजूद एक चट्टान से डाइव लगाने के बाद पानी में गायब हो गए। दरअसल छात्र का पैर फिसल गया और वह नदी की तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वे नहीं बचा सके। फिर तुरंत इस घटना की जानकारी NIT श्रीनगर प्रशासन और पुलिस को दी गई। 

5 दिन बाद मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही  घटना के 5 दिन बाद SDRF की टीम ने छात्र का शव अलकनंदा नदी से बरामद कर लिया। शव घटना स्थल से लगभग 200 मीटर आगे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छात्रों के गंभीर आरोप

NIT श्रीनगर के छात्रों ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, हादसे के तुरंत बाद NDRF की मदद मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया।

 27 अप्रैल को छात्रों ने पूरे कॉलेज में धरना दिया। उन्होंने SDRF टीम की संख्या बढ़ाने और NDRF को तैनात करने की मांग की थी। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने रात तक सर्च अभियान चलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन शाम ढलते ही ऑपरेशन रोक दिया गया।

प्रशासन का बयान

NIT श्रीनगर के रजिस्ट्रार ने बताया कि आनंद सोहन तेलंगाना का रहने वाला था। उसके माता-पिता को तुरंत सूचना दे दी गई थी और उनके पिता दो दिन बाद कॉलेज पहुंच भी गए थे। SDRF इंस्पेक्टर मंजरी नेगी ने कहा कि नदी में तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन उसके बाद भी सर्च अभियान जारी रहा और करीब 5 दिन बाद 200 मीटर आगे नदी में शव बरामद किया।


 

संबंधित सामग्री

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

देश-विदेश

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

तुगलकाबाद, दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में लगी आग से 3 लोगों की मौत और 6 झुलसे। पार्किंग में खड़े वाहनों से आग की शुरुआत हुई।

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

राज्य

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

उत्तराखंड के चमोली में बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हुए।

मसूरी में कार दुर्घटना से 4 लोगों की मौत, खाई में गिरी कार, CM धामी ने जताया दुख

राज्य

मसूरी में कार दुर्घटना से 4 लोगों की मौत, खाई में गिरी कार, CM धामी ने जताया दुख

मसूरी में एक कार खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। ये सभी उत्तरकाशी से घूमने आए थे और दुर्घटना सुबह 9 बजे हुई।

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

राज्य

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

नोएडा के दो अलग-अलग स्थानों पर इमारतों में आग लगी, जिसमें फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई।

बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4  की मौत, 20 घायल

देश-विदेश

बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 की मौत, 20 घायल

मुजफ्फरपुर के ICU में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दर्दनाक हादसा; 4 की मौत, कई गंभीर। रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रबंधन की जांच जारी।