naxal leader surrenders: 1.5 करोड़ का इनामी नक्सली भूपति सरेंडर, 5 राज्यों में था वॉन्टेड

op-naxal-leader-bhupati-surrenders

naxal leader surrenders: 1.5 करोड़ का इनामी नक्सली भूपति सरेंडर, 5 राज्यों में था वॉन्टेड

naxal leader surrenders 15 करोड़ का इनामी नक्सली भूपति सरेंडर 5 राज्यों में था वॉन्टेड

naxal leader surrenders: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। देशभर में मोस्ट वांटेड और पोलित ब्यूरो सदस्य मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा ने 60 अन्य नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।भूपति पर 1 से 1.5 करोड़ रुपए तक का इनाम घोषित था। वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में सक्रिय रहा है और कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है।

naxal leader surrenders: 20 दिन में 71 नक्सलियों का सरेंडर

इससे 20 दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल थे। 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रैंक के नक्सली हैं। कई नक्सली ऐसे हैं जो कई बड़ी मुठभेड़ों में भी शामिल रहे हैं। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

naxal leader surrenders: 22 दिन पहले दो सेंट्रल कमेटी मेंबर ढेर

इससे पहले सुरक्षाबलों ने 23 सितंबर को नारायणपुर जिले में सेंट्रल कमेटी के दो माओवादी लीडर राजू दादा और कोसा दादा को मार गिराया था। इनपर 1.8-1.8 करोड़ का इनाम था।दोनों नक्सली महराबेड़ा में 27 CRPF जवानों की हत्या, बुकिनतोर ब्लास्ट में 4 जवानों की शहादत और जोनागुडेम और टेकलगुड़ा में 22-22 जवानों की हत्या में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में 16, आंध्रप्रदेश में 2, तेलंगाना में 4 और महाराष्ट्र में 5, कुल 27 गंभीर मामले दर्ज हैं।

naxal leader surrenders: डेढ़ साल में मारे गए 400 नक्सली

तेलंगाना से बस्तर आए नक्सलियों ने यहां के आदिवासियों को हथियार पकड़वाए और खुद के लिए सुरक्षा कवच तैयार किया। अब पुलिस फोर्स के साथ फ्रंट लाइन में बस्तर के ही नक्सली लड़ रहे और मारे जा रहे हैं। तेलुगु कैडर के नक्सली बचकर निकल रहे हैं।हमेशा यह बात उठी है कि बस्तर के नक्सलियों का इस्तेमाल ढाल के रूप में किया जा रहा है। तेलंगाना का कोई ACM, DVCM रैंक का युवा नहीं है जो लड़ाकू हो। या यूं कहें कि वहां फ्रंट लाइन में लड़ने वालों की संख्या लगभग खत्म हो गई है।

naxal leader surrenders: मार्च, 2026 नक्सवाद के खात्मे की आखिरी तारीख

गौरतलब है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने की तारीख मार्च, 2026 तय कर रखी है. सुरक्षा बल लगातर नक्सलियों के सफाए के लिए एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही है और छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति के तहत लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या मारे जा रहे हैं. Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को की तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

देश-विदेश

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को की तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

यूक्रेनी ड्रोन्स ने मॉस्को की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर हमला कर दिया, जिससे भारी आग लग गई और कई इलाकों में धुआं फैल गया। इस हमले के जवाब में रूस ने कड़ी चेतावनी दी है।

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

देश-विदेश

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

NEET-UG 2026 परीक्षा से पहले Telegram को बैन करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि परीक्षा में लीक होने वाले पेपरों का व्यापार हो रहा था।

Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि

सनातन

Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता आती है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

लाइफ स्टाइल

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

गर्मियों में बढ़ती फ्रोजन डेजर्ट की मांग के बीच, इनके सेहत पर नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया गया है, जिसमें क्वालिटी वॉल्स द्वारा पाम ऑयल छोड़ने का निर्णय शामिल है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

राज्य

मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

मसूरी और देहरादून को जोड़ने वाले मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। अधिकारियों ने जल्द सुधार का वादा किया है।