युवक ने की पुलिस से बदसलूकी

पटना में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से युवक ने की बदसलूकी, हाथापाई के बाद गिरफ्तार

पटना में गश्त करती महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया।

By : शिवम् पांडेय
पटना में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से युवक ने की बदसलूकी, हाथापाई के बाद गिरफ्तार

युवक ने की पुलिस से बदसलूकी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गश्त कर रही महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी और हाथापाई के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गश्त के दौरान तीन युवकों को रोका

पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम जारी बयान के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक-सुभाषनगर मोड़ के पास हुई। महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को तीन युवकों की संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पुलिसकर्मियों ने तीनों को पूछताछ के लिए रोका। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और हाथापाई की।

पुलिस को देखकर तीनों युवक फरार

पुलिस के अनुसार, महिला पुलिसकर्मियों ने तीनों युवकों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में रामकृष्ण नगर थाने में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर एक आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी वारंट और LOC के लिए अदालत का रुख करेगी।

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर