बिहार में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

बिहार की राजधानी पटना में सात अक्टूबर को भाजपा की ओर से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मिलर हाई स्कूल मैदान में सुबह 9:30 बजे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ होगी। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके बाद वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सरकार के अन्य मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। भाजपा प्रदेश महासचिव और कार्यक्रम की संयोजक प्रीति शेखर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां मिलर हाई स्कूल मैदान में चल रही हैं।

विकसित भारत के लिए जनभागीदारी पर जोर

प्रीति शेखर ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होने वाला संकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना जरूरी है।

संकल्प सभा के बाद निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

संकल्प सभा समाप्त होने के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर भाजपा ने इसे सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए व्यापक संदेश देने की तैयारी की है। बताया गया है कि मीठापुर ब्रिज का नामकरण ‘सेवा ज्योति चौक’ किया गया है, जहां से यात्रा की शुरुआत होगी।

पटना की सड़कों से गुजरेगी यात्रा

सेवा ज्योति यात्रा सेवा ज्योति चौक से शुरू होकर तारामंडल, हड़ताली मोड़, गांधी मैदान, इस्कॉन टेंपल और आर ब्लॉक होते हुए आगे जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक सेवा तथा राष्ट्र निर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

2047 के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

भाजपा की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया गया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर