सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

By : वेदिका सितलानी
उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

सेवा ज्योति कलश यात्रा का भी किया शुभारंभ

उत्तरकाशी, 7 अक्टूबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के साथ की। मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और इसके बाद शक्ति मंदिर में भी दर्शन किए।

पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री धामी का यह उत्तरकाशी दौरा हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री की राष्ट्रसेवा और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके नेतृत्व में देश के लगातार आगे बढ़ने की कामना की।

रामलीला मैदान से यात्रा का शुभारंभ

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी रामलीला मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन देश की सेवा और विकास के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने उत्तराखंड समेत पूरे देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर