26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं,...

पुलिस ने मारा साइको किलर

26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं

उत्तर प्रदेश के चंदौली में रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह, जिसने 26 घंटे में 3 हत्याएं कीं, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

26 घंटे में 3 हत्याएं साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर मरने से पहले बोला - एक नहीं 2-3 को मारकर आया हूं

पुलिस ने मारा साइको किलर |

उत्तर प्रदेश के चंदौली में 26 घंटे तक दहशत का दूसरा नाम बने एक साइको किलर (Psycho Killer) रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस साइको किलर ने 24 से 26 घंटे के भीतर 3 सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देकर दहशत फैला दी थी। 

आरोपी ने की 3 हत्याएं

चंदौली SP आकाश पटेल ने बताया- पुलिस आरोपी गुरप्रीत सिंह को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे सिर और सीने में गोली लग गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 45 साल के गुरप्रीत सिंह ने चंदौली में 26 घंटे के भीतर बेवजह 3 हत्याएं की थीं। तीनों वारदातों का पैटर्न एक जैसा था- गोली सीधे कनपटी पर मारी गई। 

कनपटी पर गोली

गुरप्रीत ने पहली हत्या 10 मई सुबह करीब 7 बजे पैसेंजर ट्रेन में 1 युवक को गोली मार दी। दूसरी हत्या रविवार रात 2 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में बाथरूम गए युवक को गोली मारी थी।  दी। तीसरी हत्या सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे की। इसमें आरोपी ने प्राइवेट अस्पताल में घुसकर बेड पर लेटी महिला की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी।

‘मैं मन का राजा हूं’

महिला की हत्या करके जब आरोपी भागने लगा तो भीड़ ने पकड़कर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई से आरोपी जख्मी हो गया था। पुलिस ने उसका इलाज कराया। जब वह बोलने लायक हुआ तो महिला की हत्या करने की वजह पूछी। जवाब में उसने कहा- मैं मन का राजा हूं। शराब पीने के बाद होश में नहीं रहता। घूम-घूमकर जो मन में आता है, वो कर देता हूं। एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं।

सीने और सिर पर गोली

हत्याकांड का सीन रीक्रिएट कराने के लिए दरियापुर के पास रेलवे लाइन के किनारे ले गईं। इसी दौरान आरोपी ने 1 पुलिस अधिकारी की पिस्टल छीनकर फायरिंग की। घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीमों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को 1 गोली सीने और 1 सिर में लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

आरोपी की पहचान

आरोपी गुरप्रीत सिंह मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला था। 6 साल पहले आर्मी से रिटायर हुआ था। वह शादीशुदा था, लेकिन उसने पुलिस को पत्नी और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

संबंधित सामग्री

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

राज्य

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश में आगामी आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की।

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

राज्य

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसे किसानों और पीएम मोदी की सफलता बताया गया।

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

राज्य

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनावी अभियान की शुरुआत की और गठबंधन के संकेत दिए। ओवैसी के इस कदम से राजनीतिक हलचल तेज हुई है।

प्रेम संबंध के शक में भाई ने ली शादीशुदा बहन की जान, शव कुएं में फेंकने के बाद किया सरेंडर

जुर्म गाथा

प्रेम संबंध के शक में भाई ने ली शादीशुदा बहन की जान, शव कुएं में फेंकने के बाद किया सरेंडर

फतेहपुर में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। उसने शव को कुएं में फेंक दिया और पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया।