राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक, कंपनियों को भेजा मैसेज

rajasthan-commercial-gas-cylinder-supply-halt-updates

राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक, कंपनियों को भेजा मैसेज

राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक कंपनियों को भेजा मैसेज

Rajasthan commercial gas cylinder: राजस्थान में ईरान-इजरायल युद्ध का असर दिखने लगा है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के 'ऑल इज़ वेल' के दावों के बीच अब जो खबरें आ रही हैं वो चिंता में डालने वाली हैं।

कारोबार पर संकट

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान में इन तेल कंपनियों ने अपने डीलर्स को एक आपातकालीन मैसेज भेजना शुरू कर दिया हैं, जिनमें कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। ऐसे में राज्य के होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और शादी-समारोहों के कैटरिंग कारोबार पर संकट के बादल मंडराने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

Rajasthan commercial gas cylinder: ऑर्डर लेने पर रोक

एजेंसियों को मैसेज करके कॉमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर नहीं लगाने के आदेश दिए। अब केवल घरेलू उपयोग के सिलेंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा गया। कंपनियों ने देर रात ये आदेश जारी किए हैं। जिन डीलर्स के पास स्टॉक सीमित हैं, उनके नए ऑर्डर लेना कंपनियों ने बंद कर दिया है। हालांकि तेल कंपनियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

डिलीवरी 25 दिन बाद

इससे पहले तेल कंपनियों ने रसोई गैस की बुकिंग पर भी सेंशन लगाई थी। कंपनियों ने सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद नई बुकिंग लेने के आदेश दिए थे। ताकि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई पर कंट्रोल रखा जा सके। वहीं जब उपभोक्ता गैस की बुकिंग कर रहा है, तो उसे सिलेंडर की सप्लाई पहले जहां 2 से 3 दिन में हो जाती थी, वह अब 7 दिन में या उससे ज्यादा दिनों के अंतराल में हो रही है।

संबंधित सामग्री

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।