राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी, कई कर्मचारी संदेह के घेरे में, सपा के निशाने पर सरकार

राम मंदिर चढ़ावे की चोरी

राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी, कई कर्मचारी संदेह के घेरे में, सपा के निशाने पर सरकार

राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में 200 करोड़ से अधिक की राशि चोरी होने का अनुमान है। कई कर्मचारियों पर संदेह, जांच जारी।

राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी कई कर्मचारी संदेह के घेरे में सपा के निशाने पर सरकार

राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी |

राम मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की चोरी ने सबको चौंका दिया है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, यह चोरी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है। नोटों की गिनती से जुड़े लगभग 50 कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं। पुलिस और जांच एजेंसियों ने अब तक 5 कर्मचारियों से करीब 2 करोड़ रुपए की नकदी, एक कार और 3 IPhone बरामद किए हैं। 

सपा सरकार पर हावी

अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित तौर पर चोरी के आरोप मामले में समाजवादी पार्टी सरकार पर हावी है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविलेश सिंह ने इस मामले में बलिया में पत्रकारों से बातचीत करते वक्त कहा कि इस मामले की जांच सिर्फ SIT ही क्यों कर रही है। केंद्रीय एजेंसी से जांच क्यों नहीं कराई जा रही। उन्होंने इसमें केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराए जाने की मांग की। 

सनातन का अपमान

अखिलेश यादव ने रविवार को कहा- राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी के बाद कितना दुर्भाग्य है कि अब राम मंदिर और साधुओं की जांच अधिकारी करेंगे। सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। यह सनातन का अपमान है। अगर कोई बात हुई है तो कैमरा बंद करके आपस में बात कर लो और चढ़ावा वापस डाल दो। श्रीराम माफ कर देंगे। 

अखिलेश का तंज

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि वहां कैमरे और लाइट बंद कर दो, भगवान श्रीराम के सामने अपने आप कोई चढ़ावा रख जाएगा। दरअसल, UP सरकार ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले में SIT गठित की है। इसमें लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत (IAS), किरण S. (IPS, आईजी रेंज) और नीलरतन (विशेष सचिव, वित्त) को शामिल किया गया है।

SIT का गठन

4 दिन पहले दिल्ली से IPS अफसर अयोध्या पहुंचे। उन्हें एक स्पेशल विमान लेकर आया था। वह भी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके रिपोर्ट बना रहे हैं। वहीं, इसकी जांच के लिए शासन ने एक विशेष जांच समिति का गठन कर दिया है। SIT 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खंडवा में 'विश्व सिकल सेल दिवस' पर राज्य स्तरीय सिकल सेल उन्मूलन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रयासों की सराहना की।

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

जुर्म गाथा

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने 35 दिनों के बाद कब्र खोदकर शव निकाला। परिजनों का आरोप है कि जिस युवक से शादी हुई थी, उसने अपनी पहचान छुपाई थी।

CM योगी ने अयोध्या में किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,  मंदिर ट्रस्ट के महासचिव को रखा दूर

राज्य

CM योगी ने अयोध्या में किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, मंदिर ट्रस्ट के महासचिव को रखा दूर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण किया।

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

राज्य

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर 7 मीटर केबल चोरी के कारण रेल संचालन 3 घंटे तक प्रभावित रहा, जिसमें 19 ट्रेनों को देरी हुई और 2 महिलाएं गिरफ्तार की गईं।

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राज्य

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर लिया आशीर्वाद, देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की