RBSE ने जारी किए 10वीं, 8वीं, 5वीं के परिणाम, टॉपर को मिलेगा इनाम

rbse-class-5-8-10-results-declared-topper-prizes

RBSE ने जारी किए 10वीं, 8वीं, 5वीं के परिणाम, टॉपर को मिलेगा इनाम

rbse ने जारी किए 10वीं 8वीं 5वीं के परिणाम टॉपर को मिलेगा इनाम

RBSE Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं के साथ-साथ कक्षा-8वीं व कक्षा-5वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से इन तीनों परीक्षा परिणामों को जारी किया। इस परिणाम के सामने आने के साथ ही सरकार की उस इनामी योजना की चर्चा फिर से शुरू हो गई है जिसमें टॉपर बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना का नाम है राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार योजना है।

10वीं, 8वीं, 5वीं के परिणाम

'पद्माक्षी पुरस्कार योजना'

राजस्थान में बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की 'पद्माक्षी पुरस्कार योजना' लागू है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने इस योजना के तहत पात्र बालिकाओं के ऑनलाइन प्रस्ताव भरवाए जाने के आदेश जारी किए हुए हैं। इस योजना के तहत कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की उन बालिकाओं को पुरस्कार दिया जाता है, जिन्होंने अपने जिले या राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस योजना में कक्षा 5वीं की टॉपर बालिकाएं शामिल नहीं हैं।

कितना मिलेगा इनाम?

पद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत अलग-अलग कक्षाओं के लिए इनामी राशि तय की है।

  • कक्षा 8वीं: जिले में प्रथम स्थान पाने वाली बालिका को ₹25,000
  • कक्षा 10वीं: जिले में प्रथम आने वाली बालिका को ₹50,000
  • कक्षा 12वीं: कला, विज्ञान, वाणिज्य और कृषि संकायों में अलग-अलग जिला टॉपर्स को 75,000 रुपए की राशि दी जाएगी।
[caption id="attachment_142914" align="alignnone" width="933"]टॉपर्स को सरकार देगी इनाम टॉपर्स को सरकार देगी इनाम[/caption]

 RBSE Result 2026: सभी वर्ग शामिल

योजना का दायरा काफी बड़ा है, जिसमें लगभग सभी वर्गों की छात्राओं को शामिल किया गया है।

  1. अनुसूचित जाति (SC)
  2. अनुसूचित जनजाति (ST)
  3. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
  4. अल्पसंख्यक (Minority)
  5. निःशक्त (Specially Abled)
  6. सामान्य वर्ग (General)
  7. विशेष पिछड़ा वर्ग (SBC/MBC)
  8. BPL

बेटियों में मारी बाजी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम में छात्राओं ने फिर बाजी मारी। छात्राओं का पास % 94.90 रहा, जबकि 93.63% छात्र परीक्षा में सफल हुए। कोटा के सांगोद क्षेत्र की छात्रा अस्मिता नागर ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अस्मिता ने 97.83% अंक प्राप्त किए हैं।

सर्वाधिक परिणाम

इसके साथ ही बोर्ड ने 5वीं और 8वीं परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया है। परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। 8वीं बोर्ड परीक्षा में पिछले 5 साल की तुलना में इस साल सबसे ज्यादा छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। साल 2025 और 2021 में 96.66% परिणाम रहा। वहीं 8वीं कक्षा का परिणाम इस बार 97.01% रहा है जो पिछले 5 साल की तुलना में ज्यादा है।

संबंधित सामग्री

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

राज्य

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

धमतरी के आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें 52 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

लाइफ स्टाइल

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन समय ड्राई आई सिंड्रोम को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें आँसू की कमी से आँखों में सूखापन और जलन होती है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया और केप वर्डे ने उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने नॉकआउट दौर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

मनोरंजन

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के नेतृत्व में उद्योगों का विकास हुआ है, जिसमें बड़े निवेश और रोजगार सृजन की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।