Rishikesh-Badrinath Highway: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर अ...

rishikesh-badrinath-highway

Rishikesh-Badrinath Highway: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरी, 2 की मौत, 10 लापता, CM धामी ने जताया शोक

rishikesh-badrinath highway ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरी 2 की मौत 10 लापता cm धामी ने जताया शोक

Rishikesh-Badrinath Highway: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में गिर गई। वाहन में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें से 17 एक ही परिवार के सदस्य थे। अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 घायल हैं और 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। [caption id="attachment_90780" align="alignnone" width="300"]Rishikesh-Badrinath Highway Rishikesh-Badrinath Highway[/caption]

Rishikesh-Badrinath Highway: उदयपुर से चारधाम यात्रा पर आया था

यह परिवार राजस्थान के उदयपुर से चारधाम यात्रा पर आया था। केदारनाथ दर्शन के बाद वे बदरीनाथ की ओर जा रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। तीन गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया है।

Rishikesh-Badrinath Highway: जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें छोटे बच्चे भी हैं। बाकी 10 लोगों की तलाश जारी है।

Rishikesh-Badrinath Highway: एक शव शिवपुरी तक बहकर पहुंचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए थे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जबकि बाकी लोग नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव शिवपुरी तक बहकर पहुंचा, जिसे रेस्क्यू टीम ने बरामद किया।

हादसे के बाद शोक और भय का माहौल

तेज बहाव और कठिन भू-स्थिति के चलते रेस्क्यू अभियान में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज गति से चला रहे हैं। क्षेत्र में हादसे के बाद शोक और भय का माहौल है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सभी की कुशलता की प्रार्थना कर रहे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वे लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हैं और ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

राज्य

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

धमतरी के आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें 52 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

लाइफ स्टाइल

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन समय ड्राई आई सिंड्रोम को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें आँसू की कमी से आँखों में सूखापन और जलन होती है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया और केप वर्डे ने उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने नॉकआउट दौर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

मनोरंजन

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के नेतृत्व में उद्योगों का विकास हुआ है, जिसमें बड़े निवेश और रोजगार सृजन की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।