ऋषिकेश में राफ्टिंग कंपनियों पर सुरक्षा उल्लंघन, ओवरलोडिंग के साथ गंगा में राफ्टिंग

राफ्टिंग सुरक्षा उल्लंघन

ऋषिकेश में राफ्टिंग कंपनियों पर सुरक्षा उल्लंघन, ओवरलोडिंग के साथ गंगा में राफ्टिंग

ऋषिकेश के कौड़ियाला इको टूरिज्म जॉन में पांच राफ्टिंग कंपनियां नियमों का उल्लंघन करते पकड़ी गई, जिसमें ओवरलोडिंग और अनियमित समय पर राफ्टिंग शामिल है।

ऋषिकेश में राफ्टिंग कंपनियों पर सुरक्षा उल्लंघन ओवरलोडिंग के साथ गंगा में राफ्टिंग

ओवरलोडिंग के साथ गंगा में राफ्टिंग |

ऋषिकेश के मुनिकीरेती कौड़ियाला इको टूरिज्म जॉन में साहसिक पर्यटन के नाम पर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खतरनाक खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां 5 ऐसी राफ्टिंग कंपनियां पकड़ी गई है जो नियमों की अनदेखी कर आधी रात को ओवरलोडिंग के साथ गंगा में राफ्टिंग करवा रही थी। पर्यटन विभाग की सख्ती के बाद इन कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को भेज दी गई है, जबकि एक गाइड का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश भी की गई है। 

नियमों का उल्लंघन

साहसिक पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान 2 कंपनियों की राफ्टें रात के समय गंगा में तैरती पाई गईं। तीन कंपनियों पर ओवरलोडिंग और टोकन पर्ची के नियमों के घोर उल्लंघन का मामला भी पकड़ा गया है। स्वर्गाश्रम की एक कंपनी का गाइड प्रतिबंधित वन क्षेत्र यूसुफ बीच में पर्यटकों को लेकर घूम रहा था। 

अधिकारी की चेतावनी

यह इलाका सुरक्षित नहीं माना जाता है, फिर भी गाइड ने पर्यटकों की सुरक्षा को ताक पर रख दिया। ये कंपनियां विभाग द्वारा प्रति पर्यटक तय किया गया शुल्क भी जमा नहीं कर रही थीं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियां शिवपुरी फूल चट्टी और तपोवन की है। साहसिक पर्यटन अधिकारी ने चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी चेकिंग जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

राज्य

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

पिथौरागढ़ में पर्यटकों की गाड़ी पर चट्टान गिरने से ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गई, कई अन्य गंभीर रुप से घायल हैं।