सपा ने की यूपी विधानसभा बैठक का बहिष्कार

सपा ने मानसून सत्र की सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार, सरकार बोली - हर सवाल का जवाब देने को तैयार

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को उठाने की मांग की थी।

सपा ने मानसून सत्र की सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार, सरकार बोली - हर सवाल का जवाब देने को तैयार

सपा ने मानसून सत्र की सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार

UP विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक का समाजवादी पार्टी ने बहिष्कार कर दिया। सपा का कोई भी विधायक बैठक में शामिल नहीं हुआ। इससे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सपा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर बात कराने की मांग की।

सरकार जवाब देने को तैयार

बैठक के बाद सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा- UP में 25 करोड़ लोग हैं। 4 दिनों में इतने बड़े प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा करना संभव नहीं है। राज्य सरकार चाहती है कि मुद्दों पर चर्चा न हो। इसलिए सदन का सत्र छोटा रखा गया है। वहीं डिप्टी CM केशव मौर्य ने कहा- हम यह चाहते हैं कि विपक्ष अपने मुद्दे सदन में लाए और सरकार उनका जवाब देने के लिए तैयार है। चर्चा सार्थक हो और सदन का वक्त बर्बाद न हो, यही हमारी अपेक्षा है।

भाजपा सचेतक दल की बैठक 

शाम 5 बजे CM आवास पर भाजपा सचेतक दल की बैठक होगी। इसमें CM योगी मुख्य सचेतक और सभी सचेतकों को सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति बताएंगे। शाम 6 बजे लोक भवन में BJP विधायक दल की बैठक होगी। विधानसभा सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 9 अध्यादेश विधानसभा में पारित हो सकते हैं।

अनुपूरक बजट लाने के लिए सत्र

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। अनुपूरक बजट लाने के लिए सरकार ये सत्र बुला रही है। विपक्ष हर सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी करते हैं, लेकिन सदन में जब सरकार बात के लिए तैयार होती है, तब सदन छोड़कर भाग जाते हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग ही पेपर लीक में लिप्त हैं, कड़ा कानून बन जाएगा तो उन्हें कैसे बचा पाएंगे। उन्हें बचाने के लिए ये लोग चिंतित हैं। 

3 से 6 अगस्त तक चलेगा सत्र

UP विधानसभा का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा। 4 दिनों में सदन में अलग-अलग काम होंगे।

3 अगस्त- सदन में दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि।

4 अगस्त- योगी सरकार की ओर से अध्यादेश, अधिसूचनाएं, नियम और दूसरे जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाएंगे। नए विधेयक पेश किए जा सकते हैं। वित्त 2026-27 के अनुपूरक बजट की मांगें पेश की जाएंगी। 

5 अगस्त- सदन में विधायी काम होंगे। यानी नए कानूनों से जुड़े विधेयकों पर काम होगा। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक दूसरे काम भी हो सकते हैं।

6 अगस्त-अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी। मांगों पर वोटिंग होगी। इसके बाद अनुपूरक बजट से जुड़े विनियोग विधेयक को पेश कर उस पर चर्चा और मतदान किया। इसके अलावा विधायी काम भी होंगे।

संबंधित सामग्री

MP में TET के खिलाफ भोपाल में शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले- किसी हाल में नहीं देंगे परीक्षा

MP में TET के खिलाफ भोपाल में शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले- किसी हाल में नहीं देंगे परीक्षा

मध्य प्रदेश में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध करते हुए बहिष्कार का ऐलान किया। वे वर्षों की सेवा के बाद परीक्षा की अनुचितता का दावा कर रहे हैं।

शिवपाल-धर्मेंद्र की सपा कार्यालय में एंट्री बैन पर बीजेपी का हमला, दिनेश प्रताप बोले-जनता नहीं, परिवार से भी डरे अखिलेश

शिवपाल-धर्मेंद्र की सपा कार्यालय में एंट्री बैन पर बीजेपी का हमला, दिनेश प्रताप बोले-जनता नहीं, परिवार से भी डरे अखिलेश

उत्तर प्रदेश में सपा कार्यालय में शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव की एंट्री पर पाबंदी की खबरों से सियासी गरमी बढ़ी। भाजपा और रालोद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे सात फेरे

प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे सात फेरे

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी करेंगे। दोनों की सगाई 15 महीने पहले हुई थी।

सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद, बोले- कांग्रेस की बैसाखी भी नहीं जुटा पा रही पार्टी

सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद, बोले- कांग्रेस की बैसाखी भी नहीं जुटा पा रही पार्टी

संजय निषाद ने सपा पर आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी स्थिति सुधारने की सलाह दी। उन्होंने सपा के गठबंधन और सीट बंटवारे की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

2017 से पहले निवेशक आते थे निवेश का सपना लेकर, लौटते थे वसूली की पर्ची लेकर: CM योगी का सपा पर हमला

2017 से पहले निवेशक आते थे निवेश का सपना लेकर, लौटते थे वसूली की पर्ची लेकर: CM योगी का सपा पर हमला

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने सपा सरकार की पुरानी नीतियों पर तीखा हमला बोला, निवेश में वृद्धि और कानूनी सुधार का दावा किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर