समाजवादी पार्टी की यूपी चुनाव के लिए रणनीति तैयार, संगठन के अंदर बेहतर तालमेल पर ध्यान

यूपी चुनावी रणनीति

समाजवादी पार्टी की यूपी चुनाव के लिए रणनीति तैयार, संगठन के अंदर बेहतर तालमेल पर ध्यान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने चुनावी रणनीति को अधिक सुनियोजित बनाने के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के बाद ही रैलियों का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

समाजवादी पार्टी की यूपी चुनाव के लिए रणनीति तैयार संगठन के अंदर बेहतर तालमेल पर ध्यान

समाजवादी पार्टी |

UP में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सपा नेतृत्व इस बार चुनावी तैयारियों को बेहद सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ाना चाहता है ताकि संगठनात्मक स्तर पर किसी तरह की असहमति या नुकसान से बचा जा सके। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने यह फैसला लिया है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो जाएंगे, वहीं चुनावी रैलियों और बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जनसभा या रैली का कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी का मानना है कि टिकट घोषित किए बिना किसी क्षेत्र में बड़ी रैली करने से कई बार संगठन के भीतर विवाद और असंतोष पैदा हो जाता है, जिसका असर चुनावी प्रदर्शन पर पड़ सकता है। सपा के नेतृत्व ने स्पष्ट रणनीति बनाई है कि पहले संबंधित विधानसभा सीट पर उम्मीदवार का नाम डिसाइड किया जाएगा और उसके बाद ही उस क्षेत्र में बड़ी जनसभा या रैली का कार्यक्रम रखा जाएगा। 

भारी संसाधन खर्च

दरअसल, कई बार देखा गया है कि टिकट के दावेदार रैलियों और कार्यक्रमों में अपनी दावेदारी मजबूत दिखाने के लिए भारी संसाधन खर्च करते हैं, लेकिन फिर टिकट किसी दूसरे नेता को मिल जाता है। ऐसी स्थिति में गुस्सा बढ़ता है और कुछ नेता पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ ही काम करने लगते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी इस बार पहले टिकट वितरण को लेकर स्थिति साफ करना चाहती है, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह का आंतरिक कलह सामने न आए।

संगठन के अंदर बेहतर तालमेल

समाजवादी पार्टी इस बार संगठन के अंदर बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी खास ध्यान दे रही है। सपा चाहती है कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के बीच किसी तरह का टकराव या विरोध न्यूनतम रहे। सपा का मानना है कि यदि टिकट को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती है तो चुनाव के समय संगठन कमजोर पड़ सकता है, इसलिए उम्मीदवार तय होने के बाद सभी स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रचार में जुटने की अपील की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

राज्य

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश में आगामी आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की।

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

राज्य

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसे किसानों और पीएम मोदी की सफलता बताया गया।

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

राज्य

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनावी अभियान की शुरुआत की और गठबंधन के संकेत दिए। ओवैसी के इस कदम से राजनीतिक हलचल तेज हुई है।

प्रेम संबंध के शक में भाई ने ली शादीशुदा बहन की जान, शव कुएं में फेंकने के बाद किया सरेंडर

जुर्म गाथा

प्रेम संबंध के शक में भाई ने ली शादीशुदा बहन की जान, शव कुएं में फेंकने के बाद किया सरेंडर

फतेहपुर में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। उसने शव को कुएं में फेंक दिया और पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया।