Sawan Somwar: छत्तीसगढ़ के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़

sawan-somwar-chhattisgarh-2025

Sawan Somwar: छत्तीसगढ़ के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़

sawan somwar छत्तीसगढ़ के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़

भूतेश्वरनाथ से ज्वालेश्वर तक गूंजे हर-हर महादेव

श्रावण माह का पहला सोमवार छत्तीसगढ़ में पूरी आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। राज्य के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, दही और जल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद, राजिम और सीमावर्ती क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर पूजा-अर्चना करते नजर आए।

भूतेश्वरनाथ में उमड़ा जनसैलाब

गरियाबंद जिले में स्थित स्वयंभू शिवलिंग भूतेश्वरनाथ में भक्तों की अपार भीड़ देखी गई। यह शिवलिंग हर साल अपनी ऊंचाई में वृद्धि करता है और वर्तमान में इसकी ऊंचाई करीब 80 फीट और गोलाई 210 फीट है। भक्तों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच भगवान शिव को जल चढ़ाया और मनोकामनाएं मांगी।

राजिम: त्रिवेणी संगम पर कुलेश्वरनाथ महादेव की भक्ति

राजिम स्थित कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु जुटने लगे। यह मंदिर पैरी, सोंढूर और महानदी के त्रिवेणी संगम पर स्थित है। मान्यता है कि माता सीता ने वनवास काल में यहां स्वयं शिवलिंग की स्थापना की थी। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर रुद्राभिषेक किया।

ज्वालेश्वर महादेव: चार राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में भी आज पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कांवड़िए अमरकंटक स्थित नर्मदा उदगम से जल भरकर करीब 8 किमी पैदल चलकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।भक्त मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल से आए थे। ब्रह्म मुहूर्त से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अनूपपुर (MP) और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (CG) पुलिस तैनात रही।

रायगढ़: मंदिरों में ओम नमः शिवाय का जाप

रायगढ़ के महादेव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर और कोमसनारा बाबा धाम में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मंदिरों में ओम नमः शिवाय का जाप गूंजता रहा और भक्तों ने बेलपत्र, जल, दूध और दही से भगवान शिव का पूजन किया।

प्रशासन की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल, स्वेच्छासेवी संगठन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। जगह-जगह मेडिकल टीम, जल सेवा, और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई। Watch Now :- "सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में ?" Read More:- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तलाक के मामले में पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत

संबंधित सामग्री

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

राज्य

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर के पद लंबे समय से खाली हैं, जिसमें इंटेलिजेंस, ट्रैफिक और जोन जैसे संवेदनशील विभाग शामिल हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

राज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

राज्य

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

धमतरी के आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें 52 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

लाइफ स्टाइल

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन समय ड्राई आई सिंड्रोम को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें आँसू की कमी से आँखों में सूखापन और जलन होती है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया और केप वर्डे ने उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने नॉकआउट दौर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।