सीहोर में सरेराह आत्मदाह: लोगों ने पानी डालकर बचाई जान

sehore-ladkui-woman-self-immolation-attempt-bhopal-hamidia

सीहोर में सरेराह आत्मदाह: लोगों ने पानी डालकर बचाई जान

सीहोर में सरेराह आत्मदाह लोगों ने पानी डालकर बचाई जान

woman self immolation attempt bhopal: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के लाड़कुई कस्बे में रविवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी मच गई। करीब 12:30 बजे एक 26 वर्षीय आदिवासी युवती ने सार्वजनिक जगह पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना इतनी अचानक हुई कि लोग कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाए, लेकिन फिर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत पानी डालकर आग बुझाई।

112 से अस्पताल पहुंची, हालत बनी हुई नाजुक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से युवती को भैरूंदा सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया।

हमीदिया में इलाज जारी, मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए बयान

गंभीर स्थिति को देखते हुए युवती को हमिदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार) ने उसके बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल उसने किसी व्यक्ति को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

woman self immolation attempt bhopal: दो महीने से मायके में रह रही थी

सीहोर एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि युवती की पहचान विनीता पति सुनील ऊईके (26) निवासी गोंडी गुराडिया, हाल मायका लाड़कुई के रूप में हुई है। भैरूंदा एसडीओपी रोशन जैन के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही थी।

वजह पर सस्पेंस, हर एंगल से जांच

अब सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस पारिवारिक हालात, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। अभी तक आत्मदाह की वजह साफ नहीं हो सकी है।डॉक्टरों की रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल युवती की हालत पर सबकी नजर टिकी है।

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद, जाना चीता संरक्षण के लिए कौन-कौन से हो रहे प्रयास?

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद, जाना चीता संरक्षण के लिए कौन-कौन से हो रहे प्रयास?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कूनो नेशनल पार्क में चीता संरक्षण पर चीता मित्रों से विस्तृत वार्ता की और चीतों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।